कटनी जिले के रीठी सरकारी अस्पताल में अनुभवहीन स्वास्थ्यकर्मियों के भरोसे ओपीडी चला कर, मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। रीठी तहसील मैं एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां के सरकारी अस्पताल में ओपीडी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन स्वास्थ्यकर्मियों को सौंपी जा गई है, जिन्हें न तो पर्याप्त अनुभव है और न ही चिकित्सकीय निर्णय लेने का अधिकार जानकारी के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण डॉक्टर बीएमओ खुद ओपीडी में न बैठकर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO)और नेत्र सहायक जैसे गैर-चिकित्सक स्टाफ को ओपीडी में मरीजों को देखने को लगाया गया हैं। एक डॉक्टर का ओपीडी में ना बैठना यह सिर्फ लापरवाही नहीं है, बल्कि मरीजों के जीवन से भी सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है जबकि रीठी तहसील क्षेत्र मैं इस अस्पताल में आसपास की 56 ग्राम पंचायतों व पड़ोसी पन्ना जिले से लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं सर्दी जुखाम, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी मामूली बीमारियों के मरीज तो रोज़ाना आते ही है , लेकिन सवाल तब उठता है जब कोई गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचता है क्या ऐसे मरीजों का इलाज एक अनुभवहीन स्वास्थ्यकर्मी कर सकता है और अगर नहीं, तो क्या ऐसे मरीजों की जान को जोखिम में डालना न्यायसंगत है
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टरों की नियुक्ति के अभाव में उन्हें मजबूरी में ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों से इलाज कराना पड़ रहा है जिन्हें गंभीर बीमारी की पहचान करने तक का अनुभव नहीं है । हमें समझ नहीं आता कि इलाज किससे कराएं डॉक्टर कभी मिलते ही नहीं । बस अगर कोई गंभीर मामला हुआ तो कहां जाएं ।स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को चाहिए कि वह स्थिति की गंभीरता को समझे और रीठी अस्पताल में जल्द से जल्द अनुभवी डॉक्टरों की नियुक्ति करे स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा से समझौता न किया जाए ।
क्योंकि नियमानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) और नेत्र सहायक, OPD (बाह्य रोगी विभाग) नहीं चला सकते। नेत्र सहायक एक पैरामेडिकल कर्मचारी है जो नेत्र रोग विशेषज्ञ की सहायता करता है। OPD में कुछ सामान्य कार्य कर सकता है, लेकिन वह OPD को स्वतंत्र रूप से नहीं चला सकता।CHO एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित होता है, लेकिन उसे OPD चलाने का अधिकार नहीं है। OPD चलाने के लिए, एक डॉक्टर या नेत्र रोग विशेषज्ञ ही बैठ सकता है ।
हरिशंकर बेन,,


