कटनी (6 जून) – निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे नगर निगम में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर के माध्यम से जलभराव से संबंधित प्राप्त शिकायत एवं उनके निराकरण की स्थिति की पल पल की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दे रहे है।
निगमायुक्त श्री दुबे ने नगर में शनिवार से लगातार थम थम कर हो रही वर्षा के दौरान नगर के कच्चे मार्गों एवं बस्तियों में जलभराव संबंधी प्राप्त शिकायत का तत्काल कच्ची नाली खोदकर एवं नालियों के जाम आदि को खुलवाते हुए वर्षा जल निकासी करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है। निगमायुक्त श्री दुबे नें नगर में लगातार हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए आपदा नियंत्रण दल के सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है।
स्वास्थ्य अधिकारी श्री सोनी ने बताया कि कंट्रोल रूम सहित अन्य माध्यमों से अब तक प्राप्त बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 1 की गली नंबर 7, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के कृषि उपज मंडी मार्ग मार्ग, अहमद नगर के बस्ती के कच्चे मार्ग, सूर्या होटल के पास शिवाजी नगर मार्ग, वार्ड क्रमांक 18 स्थित पवनपुरी कॉलोनी सहित अन्य स्थानों में अतिवर्षा के दौरान जलभराव संबंधी प्राप्त शिकायतों का स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से निराकरण कराया जाकर जल निकासी का कार्य कराया गया।
निगमायुक्त श्री दुबे नें नागरिकों से अतिवर्षा के दौरान उत्पन्न होनं वाली जल भराव की सूचना से नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम नंबर 07622 – 292740 को अवगत कराते हुए समस्या का निराकरण करानें का आग्रह किया है।


