कटनी (6 जून) – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देश पर मुस्लिम समुदाय के रविवार को आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए है। मोहर्रम पर्व के चलते मिशन चौक सहित संपूर्ण जुलूस मार्ग, इमाम बाड़े, मदन मोहन चौबे वार्ड एवं गाटर घाट स्थित कर्बला शरीफ, कब्रिस्तान पहुंच मार्ग, नगर के विभिन्न मस्जिदों एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के आसपास विशेष साफ- सफाई सहित कीटनाशक दवा के छिड़काव का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त समुचित प्रकाश व्यवस्था, गड्ढों की मरम्मत, कुंड निर्माण कार्य सहित आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु हांका गैंग की टीम द्वारा मौके पर तैनात रहकर आवारा मवेशियों पर नियंत्रण की कार्यवाही के प्रयास किए गए।
सुचारू सफाई एवं जल निकासी के कराये गए प्रयास
नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा रविवार प्रातः मुहर्रम जुलूस मार्ग सहित नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो, सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जाकर कचड़े के उठाव कार्य किया गया।
नगर में हो रही अतिवर्षा के दौरान नगर में जल भराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े इस हेतु निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर स्वच्छता दूतों का अमला रविवार प्रातः से ही जल भराव की समस्या से निपटने हेतु बंद नालियों के जाम को खुलवाने सहित कच्ची नालिया खोदी जाकर वर्षाजल निकासी के प्रयास किए गए।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य अमले द्वारा सुगम जल निकासी को दृष्टिगत रखते हुए बाल गंगाधर तिलक वार्ड स्थित मुन्ना भाई कबाड़ वाले के समानें, बगडिया जी की डेयरी के पास, इंदिरा नगर पेट्रोल पंप के पास, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड दीपक सरावगी मिल के सामने, वार्ड क्रमांक 3 पहरुआ शंकरगढ़ बस्ती, बस स्टैंड मैकेनिक नगर, वार्ड क्रमांक 4 स्थित शिवाजी नगर, वार्ड क्रमांक 5 स्थित अहमद नगर, वार्ड क्रमांक 6 स्थित कैलवारा गायत्री मंदिर क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 9 राष्ट्रीय स्कूल के पास स्थित नाले, 11 राधा स्वामी सत्संग गली के पास, वार्ड क्रमांक 32 भीमराव चौक, वार्ड क्रमांक 39 माधवनगर उपकार्यालय एवं चाचा जनरल स्टार्स सहित हास्पिटल के पास, मंगलनगर पुलिया, बारडोली कालेज के सामने, फारेस्टर वार्ड स्थित संस्कार भारती स्कूल के पास सहित नगर के अन्य स्थलों में नाले नालियों का जाम खुलवाकर एवं अतिवर्षा के दौरान जमे कचरे एवं पन्नी आदि की सफाई कराकर सुगम जल निकासी के प्रयास किए गए।
निगमायुक्त श्री दुबे नें सुबह से हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को वार्डो का भ्रमण करते हुए जल भराव की समस्या प्राप्त होने पर तत्काल जल निकासी के प्रयास करनें के निर्देश दिए है।


