कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कहानी भी अजीबो गरीब है ।
कौन स्वास्थ्य कर्मी किस पद पर नियुक्त है और उससे क्या काम लिया जा रहा है यह भर्राशाही का आलम जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जायेगे ।और ऐसे कई कर्मचारी है जिनसे पदानुसार कार्य नही लिया जा रहा है।
जहा मरीजो के सेहद से जुड़ी दवाइओ का वितरण करना एक जिम्मेदारी का काम होता है।वहा
फार्मासिस्ट अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर एक हेल्पर से हमेशा मरीजो को दवाईया वितरण करवा रहे है। जब डी.डी.सपोर्टर स्टाफ से पूछा गया की फार्मासिस्ट कहां है। तो उन्होंने बताया कि वह स्टोर रूम मैं है । जबकि स्टोर रूम में ताला लगा हुआ था और उनका दूर-दूर तक कहीं पता नहीं था । इससे साफ जाहिर होता है कि स्वस्थ्य कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने को लेकर कितने जिम्मेदार है ।
अब सोचने वाली बात है मरीजों दवा वितरण जेसी जिम्मेदारी का काम एक हेल्पर से करवाया जा रहा है। और फार्मासिस्ट आराम करते हैं। ऐसे मैं यदि किसी मरीज को गलत दवाई ले जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। इसका जिम्मेदार कोन होगा।
फार्मासिस्ट,डी.डी.सपोर्टर या कि विभाग l आखिर क्यों किसी की जान से साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
हरिशंकर बेन


