मेरे द्वारा जनपद कार्यालय में 21.4.2025 को बिटिया की देखभाल के लिए दिनांक 5 5.25 से 25 6 2025 तक की छुट्टी का आवेदन जनपद पंचायत की आवक जावक शाखा में दिया गया था लेकिन छुट्टी स्वीकृत एवं प्रभार सोप जाने का आदेश जिला पंचायत से दिनांक 22 मई 2025 को हुआ इसके बाद मेरे द्वारा किसी भी प्रकार का वित्तीय कार्य नहीं किया गया था समाचार पत्र पर प्रकाशित शिकायत पूर्णत: गलत एवं झूठी है क्योंकि मैं अप्रैल 2025 एवं 22 मई 2025 तक के बीच ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित थी और मेरे द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशित राशि का भुगतान 20/5/2025 को किया गया था
लेकिन वेंडर के खाते में राशि 22 मई 2025 को प्राप्त हुई थी राशि 135234 का भुगतान जिसकी बिल दिनांक 10/5/2025 बिल ऑर्डर दिनांक 17/5/2025 एवं डिजिटल सिग्नेचर दिनांक 20/5/2025 है वेंडर अजय पंप हार्डवेयर के खाते में phe से प्राप्त एस्टीमेट के अनुसार कराए गए कार्य का भुगतान किया गया था इसी तरह 6000 का भुगतान सुरेश कुशवाहा पंप रिपेयरिंग करता वेंडर को किया गया था दोनों ही भुगतान पीएचई से प्राप्त एस्टीमेट के आधार पर ही किए गए थे कार्य की फोटो सलग्न है क्योंकि मई महीने में पानी की समस्या होने के कारण एवं इलायचीधार वार्ड क्रमांक 1 चौधरी मोहल्ला में बड़ा गड्ढा एवं पुरानी पाइपलाइन टूट जाने के कारण पंचपति द्वारा श्रीमान मुख्य कार्यपालन अधीकारी जी को दूरभाष पर शिकायत करने पर अधिकारी जी द्वारा मुझ सचिव को दूरभाष पर काम कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया था तभी मेरे द्वारा वहां पर कार्य कराया गया था पंचपति द्वारा शिकायत दिनांक 6.5.2025 समय 6:43 पर की गई थी। ठीक उसी समय के तुरंत बाद मुझे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दूरभाष पर कार्य कराए जाने को
निर्देशित किया गया था तभी मेरे द्वारा सरपंच से दूरभाष पर बात कर कार्य चालू कर पाइपलाइन बिछबाई गई एवं इसी कार्य का भुगतान किया गया था शिकायत कर्ता द्वारा झूठी शिकायत कर मुझ महिला सचिव को प्रताड़ित कर एवं मेरी छवि को धूमिल किया जाता है
जिस कारण मुझ महिला सचिव द्वारा प्रताड़ित होकर जनहानि संबंधित कोई गलत कदम उठाया गया तो उसके लिए मध्य प्रदेश शासन एवं शिकायत कर्ता जिम्मेदार होंगे इनके द्वारा इस तरह की शिकायत आए दिन द्वेष पूर्ण भावना से की जाती है


इसके पूर्व में भी 1 लाख 8000 हजार की झूठी शिकायत कर मेरी छवि को धूमिल किया गया


