कटनी। नगर निगम कर्मचारी संघ भोपान के प्रांतीय संगठन सचिव एवं नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ गणेश प्रसाद बिचपुरिया अपनी शासकीय सेवा के 42 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। गौरतलब की सीधी भोजपुरिया में अपने नौकरी के दौरान दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की लंबी लड़ाई लड़ी है। कर्मचारियों के बीच उनकी छवि हमेशा ईमानदार, व्यवहारिक और कर्मचारियों के प्रति समर्पित रही।
नगर निगम के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में महापौर प्रीती संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे, नगर निगम राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित नगर निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए श्री बिचपुरिया को भावभीनी विदाई दी। सभी ने अपने उद्बोधन में सुपरवाइजर गणेश प्रसाद बिचपुरिया के शासकीय सेवा में रहते किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कीर्ति बिचपुरिया, नीरज अग्रवाल, शैलेन्द्र लहरिया, अबोध वर्मा, बेबू चौदहा सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व पार्षदों की उपस्थिति रही।


