कालापीपल(बबलू जायसवाल) शुजालपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण हेमंत खंडेलवाल के मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनयन की घोषणा के साथ ही समूचे प्रदेश में उत्साह का वातावरण बन गया है,शुजालपुर में भी बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाते हुए आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटीं,भाजपा मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा नगर मंडल द्वारा काली माता मंदिर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि श्री खंडेलवाल का मनोनयन संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ होगा,इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेता डॉ.विजय सिंह खींची,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनी प्रसाद परमार, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बागरी, पार्षदगण गिरधारी परमार,सईद पटेल,अब्दुल गफ्फार,कमल बागरी,सुरेश मालवीय,मोहन मालवीय,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, महामंत्री योगेश शिवहरे,शरद कुंभकार, गौतम परमार,कमलेश राठौर, मधुरेश अंबारखाने भगवान यादव,अजय यादव,निर्मल राठौर,आकाश नाथ,संतोष यादव,मनोज राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री खंडेलवाल के लंबे संगठनात्मक अनुभव,अनुशासन,कार्यकर्ताओं से गहरे जुड़ाव और पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा को प्रदेश संगठन को मजबूती प्रदान करने वाला बताया।


