बरही : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रामलला मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये कमानिया गेट मुख्य चौराहा से होते हुए विजयनाथ धाम तक गई।। जगह जगह पुष्प वर्षा कर प्रभु जगन्नाथ जी का पूजन आरती कर भव्य स्वागत किया गया एवं जगह जगह भंडारे एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश तिवारी जी, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्रिवेदी डब्बू, पूर्व पार्षद उत्तम शर्मा जी, समाजसेवी रामावतार अग्रवाल जी, मुकेश श्रीवास्तव जी,भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री नवल चतुर्वेदी जी, नीरज त्रिपाठी जी, अनूप गुपता,रज्जू गुप्ता, प्रदीप शर्मा, प्रवीण गुप्ता छोटू आदि भक्तों की उपस्थिति रही।।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


