कालापीपल(बबलू जायसवाल) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री तपोभूमि मथुरा के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील में दिनांक 29 जून 2025 वार रविवार को प्रातः11 से 3:00 बजे तक युग निर्माता शिक्षक सम्मेलन व्यक्तित्व परिष्कार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कालापीपल तहसील के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के शिक्षक गण सादर आमंत्रित है,युग ऋषि वेदमूर्ति,तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा चलाए जा रहे हैं,सप्त क्रांति अभियान के शिक्षा क्रांति के अंतर्गत वर्तमान परिदृश्य में शिक्षक एवं छात्रों के बीच भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा संस्कार एवं आदर्श का समन्वय हो। शिक्षा ही नहीं विद्या भी एवं व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका साथ ही शिक्षक के सामने चुनौती उनका समाधान आदि विषयों पर शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री तपोभूमि मथुरा से पधारे हुए विद्वानों द्वारा राजीव गांधी महाविद्यालय कालापीपल के सभागार में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा,आयोजन समिति गायत्री परिवार तहसील कालापीपल समस्त शिक्षकों का आह्वान करती है,अधिक से अधिक संख्या में पधारे और इस अवसर का लाभ उठाएं ।


