• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य मे कम प्रगति करने वाले 7 तहसीलदारों एवं 8 नायब तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कलेक्टर श्री यादव ने 7 दिन में मांगा जवाब

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2025
in कटनी
0
फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य मे कम प्रगति करने वाले 7 तहसीलदारों एवं 8 नायब तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी  कलेक्टर श्री यादव ने 7 दिन में मांगा जवाब
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में रूचि न रखने एवं लक्ष्य से कम प्रगति करने वाले 7 तहसीलदारों एवं 8 नायब तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है।

            कलेक्टर श्री यादव द्वारा विगत दिनों राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान इन अधिकारियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की कम प्रगति पाये जाने के बाद यह कार्यवाही की गई है।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा 31 मई तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना नियत किया गया था।

इन अधिकारियों का जारी हुआ नोटिस

            कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि तहसीलदार रीठी सुश्री आकांक्षा चौरसिया द्वारा फार्मर रजिस्ट्री हेतु निर्धारित लक्ष्य 24 हजार 857 के विरूद्ध 21 हजार 533 किसानों की फार्मर आईडी रजिस्ट्री की गई है। जो कि कुल लक्ष्य का 86.63 प्रतिशत है।

            इसी तहसीलदार विजयराघवगढ़ श्री मनीष शुक्ला द्वारा 32 हजार 350 के लक्ष्य के विरूद्ध 28 हजार 719 का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। जो कि कुल लक्ष्य का 88.78 प्रतिशत है।

            इसी प्रकार ढीमरखेड़ा तहसीलदार आशीष अग्रवाल द्वारा 29 हजार 719 के लक्ष्य के विरूद्ध 26 हजार 181 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है। जो कि लक्ष्य का 88.10 फीसदी है।

            जबकि बरही तहसीदार श्री नितिन पटेल ने 19 हजार 137 के लक्ष्य के विरूद्ध 16 हजार 798 फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा किया है। जो कि कुल लक्ष्य का 87.78 फीसदी है।

वहीं बहोरीबंद तहसीलदार सुश्री नेहा जैन ने 30 हजार 332 के लक्ष्य के विरूद्ध 24 हजार 582 का लक्ष्य प्राप्त किया है। जो कि लक्ष्य का 81.04 प्रतिशत है।

            इसी प्रकार बिलहरी के नायब तहसीलदार श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी के द्वारा 9 हजार 521 के लक्ष्य के विरुद्ध 7 हजार 27 का लक्ष्य प्राप्त किया गया है जो कि कार्य प्रगति का मात्र 73.81 फीसदी है।

            वहीं बड़गांव के नायब तहसीलदार श्री खगेश कुमार भलावी के द्वारा 7 हजार 358 के लक्ष्य के विरुद्ध 4 हजार 791 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ही की गई है जो कि लक्ष्य का मात्र 65.11 प्रतिशत है।

            जबकि देवराकला के नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र कुमार खरे को उल्लेखित किया गया है कि आपके द्वारा 7 हजार 238 के लक्ष्य के विरुद्ध 5 हजार 159 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया है जो कि लक्ष्य का मात्र 73.81 फीसदी है।

            इसी प्रकार कारीतलाई के तहसीलदार श्री मनीष शुक्ला के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 5 हजार 798 के विरुद्ध अब तक मात्र 4 हजार 32 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है। जो कि कार्य प्रगति का 69.47 प्रतिशत है।

वहीं सिनगौड़ी एवं उबरा के नायब तहसीलदार श्री प्रसन्न कुमार वर्मा ने सिनगौड़ी में निर्धारित लक्ष्य 7 हजार 131 के विरुद्ध 5 हजार 188 का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। जो कि कार्य प्रगति का 72.75 फीसदी है एवं उबरा में 4 हजार 357 के लक्ष्य के विरूद्ध 3 हजार 30 का लक्ष्य प्राप्त किया गया है जो कि कार्य प्रगति का मात्र 69.54 प्रतिशत है।

            वहीं सिलौंडी के नायब तहसीलदार श्री दिनेश असाटी ने 6 हजार 396 के लक्ष्य के विरुद्ध 4 हजार 697 का लक्ष्य प्राप्त किया गया है जो कि कुल लक्ष्य का 73.44 फीसदी है।

            इसी प्रकार खमतरा के तहसीलदार श्री आशीष अग्रवाल द्वारा निर्धारित लक्ष्य 3 हजार 509 के विरुद्ध 2 हजार 432 का लक्ष्य प्राप्त किया गया है जो कि कार्य प्रगति का मात्र 69.31 प्रतिशत है।

            वहीं पिपरियाकला एवं खितौली के नायब तहसीलदार श्री मनोज कुमार नामदेव ने पिपरियाकला में 3 हजार 712 के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 2 हजार 651 तथा खितौली में 6 हजार 100 के विरूद्ध 4 हजार 275 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की है। जो कि लक्ष्य का क्रमशरू 71.42 एवं 70.08 प्रतिशत है।

             जबकि बाकल के नायब तहसीलदार श्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी ने 10 हजार 748 के लक्ष्य के विरूद्ध 8 हजार 56 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की है। जो कि कार्य प्रगति का 74.95 फीसदी है।

जबकि बाकल के नायब तहसीलदार श्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी ने 10 हजार 748 के लक्ष्य के विरूद्ध 8 हजार 56 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की है। जो कि कार्य प्रगति का 74.95 फीसदी है।

            इसके अतिरिक्त बचौया एवं कुंआ के नायब तहसीलदार श्री ओम बाबू बघेल द्वारा बचौया तहसील में 3 हजार 897 के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 2 हजार 913 एवं तहसील कुंआ में निर्धारित लक्ष्य 2 हजार 941 के विरूद्ध 2 हजार 191 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई है। जो कि कुल लक्ष्य का क्रमशरू 74.75 एवं 74.50 फीसदी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मसाला उत्पादक दीदियों को क्वालिटी कन्ट्रोल के लिए एक्सपोजर विजिट कराएं कलेक्टर सुश्री बाफना

मसाला उत्पादक दीदियों को क्वालिटी कन्ट्रोल के लिए एक्सपोजर विजिट कराएं कलेक्टर सुश्री बाफना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d