• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

मसाला उत्पादक दीदियों को क्वालिटी कन्ट्रोल के लिए एक्सपोजर विजिट कराएं कलेक्टर सुश्री बाफना

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2025
in शाजापुर
0
मसाला उत्पादक दीदियों को क्वालिटी कन्ट्रोल के लिए एक्सपोजर विजिट कराएं कलेक्टर सुश्री बाफना
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बबलू जायसवाल
कलेक्टर ने मो. बड़ोदिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया

मो. बड़ोदिया में मसाला उत्पादन इकाई संचालित करने वाली सीएलएफ की दीदियों को क्वालिटी कन्ट्रोल के लिए इन्दौर या अन्य स्थलों पर एक्सपोजर विजिट कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मो. बड़ोदिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान मो. बड़ोदिया मुख्यालय पर सीएलएफ की दीदियों द्वारा स्थापित मसाला उत्पादन इकाई के निरीक्षण के दौरान दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सीएलएफ की दीदियों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद करें। छात्रावासों एवं मध्यान्ह भोजन से भी इन्हें लिंक कराएं। कलेक्टर को मसाला उत्पादन से जुड़ी सीएलएफ की दीदी श्रीमती सरिता गुप्ता ने इकाई की गतिविधियों से अवगत कराया। कलेक्टर ने उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।
——–
जल संवर्धन संरचनाओं का निरीक्षण
——–
भ्रमण के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्राम बकानी में किसान श्री अशरफ हुसैन द्वारा मनरेगा योजना के तहत 01 लाख 27 हजार रूपये लागत से निर्माणाधीन खेत तालाब तथा ग्राम में ही सार्वजनिक कूप पर 23 हजार 899 रूपये लागत से निर्माणाधीन डगवेल रिचार्ज संरचना का निरीक्षण किया। इसी तरह कलेक्टर ने ग्राम धतरावदा में हितग्राही श्री रमेश सिद्धनाथ के खेत पर मनरेगा योजना के तहत 01 लाख 16 हजार रूपये लागत से निर्माणाधीन खेत तालाब, भोपाखेड़ी में श्री राजमल रामप्रसाद पाटीदार के खेत पर मनरेगा योजना से 43 हजार 500 रूपये लागत से निर्माणाधीन खेत तालाब तथा ग्राम जावदी में 17 लाख 50 हजार रूपये लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर एवं सागड़िया में 5 लाख रूपये लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक कूप का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने खेत तालाबों के निर्माण में अधिक से अधिक जल संग्रहण के लिए गहराई बढ़ाने के निर्देश दिये।
——–
मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण
——-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने मो. बड़ोदिया में स्थापित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला तकनीशियन श्री नितेश पाटीदार ने बताया कि 2910 के लक्ष्य के विरूद्ध 2200 नमूने परीक्षण के लिए प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 564 का परीक्षण किया गया है। कलेक्टर ने मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट संबंधित किसानों को पहुंचाने के निर्देश दिये। साथ ही कार्य में तेजी लाने के‍ लिए कहा।
——-
आद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
——
मो. बड़ोदिया में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कलेक्टर सुश्री बाफना ने किया। कलेक्टर ने कार्य में गुणवत्ता रखने एवं समयावधि में भवन निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये।
——-
सघन वन का निरीक्षण
——-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने मो. बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम सिमरोल (शाजापुर) में जल ग्रहण मिशन द्वारा लगाए गए सघन वन (मियावाकी) तथा जल संग्रहण के लिए यहां बने तालाब का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जनपद पंचायत सीईओ श्री अमृतराज सिसोदिया, प्रभारी तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन, नायब तहसीलदार श्री मुकेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री केएस डामोर, पीआईयू कार्यपालन यंत्री श्री भाक्यासिंह परमार भी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
@followers #MadhyaPradesh #collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur #शाजापुर

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राजस्व एवं खाद्य विभाग के दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच

राजस्व एवं खाद्य विभाग के दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d