• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले में 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 252 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2025
in कटनी
0
जिले में 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 252 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत जिले की सभी 7 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 28 और आंगनबाड़ी सहायिका के 252 रिक्त पदों हेतु एमपी ऑनलाईन द्वारा तैयार चयन पोर्टल के माध्यम से 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। ये सभी पद पूर्णत अस्थायी एवं मानसेवी आधारित है।

            जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि कटनी शहरी परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 30 पद रिक्त है। इसी प्रकार ढीमरखेड़ा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 और आंगनबाड़ी सहायिका के 44 पद रिक्त है। जबकि विकासखंड बड़वारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 42 पद तथा बहोरीबंद विकासखंड की परियोजना के अंतर्गत 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 20 आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त है।

इसी प्रकार मुरवारा परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 4 और आंगनबाड़ी सहायिका के 38 पद तथा रीठी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 42 पद रिक्त है। जबकि विजयराघवगढ बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7 और आंगनबाड़ी सहायिका के 36 पद रिक्त है।

            बाल विकास परियोजना एवं आंगनबाड़ी केन्द्रवार रिक्त पदों का विवरण संबंधित बालविकास परियोजना कार्यालय एवं एमपी ऑनलाईन द्वारा तैयार चयन पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा नियुक्ति से संबंधित नियम, निर्देश, शर्तें आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अहर्ताओं से संबंधित जानकारी भी चयन पोर्टल और महिला बाल विकास विभाग की विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

योग्यता एवं अहर्ता

            जिस ग्राम या नगरीय क्षेत्र के वार्ड में रिक्त पद की पूर्ति की जानी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम एवं शहरी एवं नगरीय क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिला आवेदन हेतु पात्र नहीं है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्डरी (12वीं उत्तीर्ण) है।

            आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दिनांक 1 जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किये जायेंगे। ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य मे कम प्रगति करने वाले 7 तहसीलदारों एवं 8 नायब तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी  कलेक्टर श्री यादव ने 7 दिन में मांगा जवाब

फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य मे कम प्रगति करने वाले 7 तहसीलदारों एवं 8 नायब तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कलेक्टर श्री यादव ने 7 दिन में मांगा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d