पत्नी प्रेमी संग 9 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
भरगैन कस्बे में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद निवासी रतिराम अपनी पत्नी और 9 बच्चों के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने आया था। 17 जून को पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रतिराम की हत्या कर दी और खुद 9 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पटियाली कोतवाली क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी अभी फरार हैं