शर्मनाक महिला 9 साल की बेटी से जबरन देह व्यापार करवा रही थी। पुलिस ने महिला गीता को गिरफ्तार किया
आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक 9 साल की बच्ची ने अपनी गोद ली हुई माँ गीता पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है. बच्ची के अनुसार, गीता, अमित और छुट्टन नाम के लोग उसे ऐसा करने पर मजबूर करते थे और विरोध करने पर मारपीट करते थे. बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं. बच्ची किसी तरह उन्हें कमरे में बंद कर भाग निकली और राहगीरों को अपनी आपबीती सुनाई. राहगीरों ने बच्ची का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने सभी आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से बताए. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और गीता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, गीता ने दो साल पहले बच्ची को गोद लिया था और तभी से उससे देह व्यापार करवा रही थी. यह घटना थाना सदर क्षेत्र की है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.