पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय
विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद
आकाक्षा चतुवेर्दी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी
स्लीमनाबाद अखिलेश दाहिया एवं उनकी टीम द्वारा
आज दिनांक 20.06.25 को ग्राम पड़वार से आरोपी
कटनी उर्फ सुशील पिता साधू राम जायसवाल उम्र
35 साल निवासी पड़वार के कब्जे से 24 पाव लाल
मसाला एवं 11 पाव प्लेन देसी मदिरा कुल 35 पाव
कीमती 3500 रूपये एवं आरोपी मंजा उर्फ अरविंद
जायसवाल पिता भुकईया जायसवाल नि पडवार
के कब्जे से 18 पाव लाल मसाला देसी मदिरा
कीमती 1800 रूपये एवं ग्राम जुजाबल से आरोपी
हरिभान उर्फ बबलू पिता जगदीश सिंह ठाकुर निवासी
जुजाबल के कब्जे 36 पाव लाल मसाला देशी मदिरा
कीमती 3600 की अवैध शराब रखे हुए पकड़ी गयी
जो तीनों आरोपियों से कुल करीब 16 लीटर अवैध
शराब कीमती 16200 रुपय की पकड़ी गई जिनके
विरूद्ध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत पृथक
पृथक अपराध पंजीबद्ध किये गए।
अवैध शराब पकड़ने मे उल्लेखनीय भूमिका –
निरीक्षक अखलेश दाहिया, उनि काशिराम झारिया,
सउनि सतीश जाटव, सउनि मानकी धुर्वे, प्रआर 686
तेज प्रकाश सिहं, आर. विशाल शिवहरे


