कालापीपल(बबलू जायसवाल)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कालापीपल थाने प्रांगण में शानिवार सुबह योगाभ्यास के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए,जिसमें पुलिस थाना प्रांगण में टीआई मनोहर सिंह जगेत उपनिरीक्षक रवि भंडारी सहित पुलिस कर्मियों ने विभिन्न आसनों के साथ योग क्रियाएं की,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस थाना कालापीपल प्रांगण में पुलिसकर्मियों ने योग दिवस पर विभिन्न आसनों के साथ योगाभ्यास किया।इस दौरान एस आई रवि भंडारी थाना ने कठिन शीर्षासन,वृश्चिक आसन का प्रदर्शन किया,श्री भंडारी ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है,जिससे शरीर मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखा जा सकता है।तन को स्वस्थ मन और बुद्धि को शुद्ध करने वाली भारत की योग विद्या अनमोल है,प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना नियमित योग करना चाहिए।


