• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर श्री यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण* *निर्माणाधीन बस स्टैंड, मोहन घाट के वाटर बॉडी रेजुवनेशन कार्य सहित दयोदय गौशाला पहुंचे कलेक्टर*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 20, 2025
in कटनी
0
*कलेक्टर श्री यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण*  *निर्माणाधीन बस स्टैंड, मोहन घाट के वाटर बॉडी रेजुवनेशन कार्य सहित दयोदय गौशाला पहुंचे कलेक्टर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (20 जून) – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर जारी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्मित कराने और इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे मौजूद रहे।

कलेक्टर ने झिंझरी स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड और कटनी नदी के मोहन घाट व मसुरहा घाट मे निर्माणाधीन वाटर बॉडी रेजुवनेशन के अलावा कैलवाराखुर्द स्थित दयोदय पशु सेवा केन्द्र द्वारा संचालित गौशाला का अवलोकन किया।

*निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री यादव ने जिला जेल के समक्ष झिंझरी में करीब 3 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन क्षेत्रीय बस स्टैंड के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और क्रियान्वयन की स्थिति का मौका मुआयना किया। कलेक्टर ने कार्य की बेहतर गुणवत्ता के निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद निगमायुक्त ने निर्माणाधीन बस स्टैंड में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। जैसे टिकट काउंटर, शौचालय, यात्रियों के लिए डॉरमेटरी और दुकानों की व्यवस्था होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने निगमायुक्त से भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए निर्माणाधीन बस स्टैंड को वृहद, व्यापक और अत्याधुनिक स्वरूप देने के नजरिये से अतिरिक्त भूमि आवंटन हेतु आवेदन करने के निर्देश दिए।

*वाटर बॉडी रेजुवनेशन कार्य का भ्रमण*

कलेक्टर श्री यादव ने अमृत 2.0 योजनान्तर्गत कटनी नदी पर निर्मित मोहन घाट में नदी के दोनों ओर 150-150 मीटर लम्बाई में एवं मसुरहा घाट में नदी के दोनों ओर 180-180 मीटर लम्बाई में वाटर बॉडी रेजुवनेशन के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव ने कलेक्टर को बताया कि करीब 1.83 करोड़ रूपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है, जो कि लगभग 90 फीसदी पूर्ण हो चुका है।

उपरोक्त के अतिरिक्त कटनी नदी में मोहन घाट, मसुरहा घाट एवं गाटर घाट में मिलने वाले नालों के ट्रीटमेंट हेतु कुल 2.65 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो कि लगभग 88 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बताया गया कि इन सभी निर्माण कार्यों को आगामी 15-20 दिनों में पूर्ण कराये जाने का लक्ष्य है।

*दयोदय गौशाला का अवलोकन*

कलेक्टर श्री यादव ने दयोदय पशु सेवा केन्द्र कैलवारा खुर्द पहुंचकर गौशाला का अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहां के प्रबंधकों और संचालकों से यहां उपलब्ध पर्याप्त भूमि को देखते हुए गौ-वंश को रखने की क्षमता बढ़ाने की बात कही। इस गौशाला में गोवंश पशुओं का पालन पोषण एवं रखरखाव बहुत ही समुचित ढंग से किया जाता है। साथ ही गौ-रक्षा अधिनियमों के अंतर्गत जब्तशुदा पशु एवं अन्य विधिक प्रक्रियाओं द्वारा कस्टडी में रखे जाने वाले पशुओं की यहां देखभाल भी की जाती है। यह गौशाला लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में है। यहां 7 पशु शेड, एक भूसा गोडाउन, एक सिक शेड के साथ लगभग 700 गौवंश पशुओं को रखे जाने की क्षमता के साथ संचालित है।

कलेक्टर ने यहां परिसर में निर्मित समोसरण मंदिर, बड़ा मंदिर, नंदीश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

इस दौरान अध्यक्ष सवाई सिंघई, संदीप कुमार, चेतनोदय के अध्यक्ष अनुराग जैन, दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री पीयूष जैन व गौशाला के अध्यक्ष सवाई सिंघई और महामंत्री प्रमोद जैन मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नर्मदापुरम निवासी न्यूज एंकर मनीष कुमार “राष्ट्र गौरव” सम्मान से मुंबई में होंगे सम्मानित…

नर्मदापुरम निवासी न्यूज एंकर मनीष कुमार "राष्ट्र गौरव" सम्मान से मुंबई में होंगे सम्मानित...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d