रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/भोपाल । मध्यप्रदेश – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की विख्यात राष्ट्रीय सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था “मुम्बई साहित्यनामा” द्वारा आगामी सत्र में होने वाले राष्ट्रीय सम्मान कार्यक्रम में प्रतिष्ठित साहित्यकार स्वं. महेंद्र कुमार दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि स्मृति के अवसर पर देश की चुनिंदा हस्तियों को जिसमें साहित्यकारों, समाजसेवियों, सेना से जुड़े अधिकारियों, पत्रकारिता जगत की शीर्ष हस्तियों, कमलकारों को श्री दुबे की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय सम्मान कार्यक्रम में देश के सेनानायक जनरल रंजीत सिंह दिल्ली की मुख्य अध्यक्षता में होने वाले राष्ट्रीय सम्मान कार्यक्रम में जूरी कमेटी का निर्णय सर्व मान्य होगा। इसी श्रंखला में देश के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया साधना न्यूज़ चैनल के न्यूज एंकर मनीष कुमार गोलिया को राष्ट्रीय राष्ट्र गौरव सम्मान की घोषणा की गई है। अपनी बेबाक टिप्पणियों से निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्भीक पत्रकारिता के सिध्दांतों के अनुरूप चौथे स्तंभ के रुप में निस्वार्थ कार्य कर रहे हैं।पत्रकारिता जगत की शीर्षतम चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित कर संस्था गौरव का अनुभव करती है। एंकर मनीष कुमार नर्मदापुरम निवासी भी हैं, जो कि जिले के लिए एक गौरव की बात भी है। नर्मदापुरम के पत्रकार साथियों ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उक्त राष्ट्रीय सम्मान संस्था अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक दि फेस ऑफ इंडिया मैगजीन के संस्थापक दिनेश वर्मा मुम्बई एवं प्रेस क्लब आंफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज दुबे सीनियर जर्नलिस्ट एवं ऑर्गेनाइज्ड प्रेसिडेंट द्वारा दिया जाता हैं।


