*बड़वारा के मझगवां के समीप सड़क हादसे में घायल होकर तड़प रहा था युवकदेवदूत बनकर पहुंच गए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, एम्बुलेंस बुलवा कर घायल को पहुंचाया अस्पताल रिपोर्ट : सुरेश सेन*
कटनी। सेवा भाव और दया का अतुलनीय उदाहरण समाज के सामने हमेशा प्रस्तुत करने वाले विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की संवेदनशीलता और मानवीयता एक बार फिर लोगों चर्चा का विषय बन गई है। सड़क हादसे का शिकार होकर तड़प रहे घायल के लिए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक देवदूत साबित हुए। घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां के समीप की है जहां स्लीमनाबाद के छपरा निवासी एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल युवक रास्ते में पड़ा तड़प रहा था तभी वहां से गुजर रहे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रुकवाया और तत्काल घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस बुलवाया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भेजा गया और चिकित्सकों से फोन पर चर्चा करके घायल को बेहतर से बेहतर उपचार सुविधा मुहैया कराने को कहा। विधायक की इस सहजता और करुणा भाव की मौके पर मौजूद भीड़ मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नहीं थकी। लोगों की जुबान पर एक ही शब्द था ऐसे होना चाहिए जनसेवक।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


