सिलौंडी: बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने ग्राम गुंडा में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया साथ ही ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन किया । विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील साहू ,सरपंच साकेत लोनी,जिला मंत्री विजय दुबे ने 49.14 रुपया की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र का फीता कटकर लोकर्पण किया।
साथ ही गुंडा में 37 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन भी किया ।
ग्राम के युवाओं के आग्रह पर विधायक जी गुंडा प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय जर्जर भवन का निरीक्षण किया साथ ही तुरंत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर गुंडा में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के लिए नवीन भवन का प्रस्ताव बनाने निर्देश किया गया । इस दौरान सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच दीनू सिंह ठाकुर, उपसरपंच राहुल राय,मंडल महामंत्री सदन तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी,सोनू दुबे ,शैलेश जैन ,महामंत्री अंकित झरिया ,प्रदीप चौरसिया अन्नू पाल, राजा राय ,अनूप दुबे ,पंकज तिवारी , बी एम ओ बी के प्रसाद मिश्रा ,कमल बर्मन नरेंद्र पाल बड़कू महाराज मोहन बागरी यश दुबे ,मीडिया प्रभारी धीरज जैन आशीष निरप राजेंद्र लोनी सहित अधिकारी कर्मचारी की उपस्थित रही ।


