सतना-सांसद गणेश सिंह ने मंगलवार को चित्रकूट सर्किट हाउस में कामदगिरि पर्वत परिक्रमा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। सीएमओ अंकित सोनी ने यहां चल रहे प्रोजेक्टों की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा परिक्रमा पथ के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन डालने का कार्य नगर परिषद चित्रकूट करा रही है।
सांसद ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कार्य किए जाएं। 100-100 मीटर में शौचालय बनाए जाएं। पेयजल व्यवस्था के लिए नल लगाए जाएं। टीन शेड की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। समीक्षा बैठक में थाना प्रभारी डीआर शर्मा, पार्षद सिद्धांत रंजन त्रिपाठी, विनीत त्रिपाठी, राजू त्रिपाठी, नीरज शर्मा, उपयंत्री कमलराज सिंह पर्यटन विभाग से पर्यटन प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


