सोनम और उसके लवर राज कुशवाहा के साथ राजा की हत्या करने वाले तीनों लड़के फिलहाल मेघालय पुलिस की 8 दिनों की कस्टडी में हैं
पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कों को पैसे के लिए राजा की हत्या का काम नहीं सौंपा गया था बल्कि राज के साथ वफ़ादारी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की खातिर उन्होंने राज की हत्या की और सोनम का साथ दिया। बताया ये भी जा रहा है कि सोनम के संकेत देने के बाद ही विशाल ने सबसे पहले राजा पर वार किया था जिसके बाद अन्य दो लड़कों ने भी वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह सब सोनम की आंखों के सामने हुआ। इसके बाद राजा के शव को खाई में फेंकने में तीनों लड़कों के साथ-साथ सोनम ने भी मदद की थी।


