कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल विधानसभा के ब्लॉक कालापीपल में संस्कार मैरिज गार्डन में”सृजन संगठन अभियान”के तहत बैठक आयोजित की गई,बैठक में प्रमुख रूप से नियुक्त ऑब्जर्वर श्रीमती, रेहाना,रियाज चिस्ती सह प्रभारी हरिओम पटेल,कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं कालापीपल विधानसभा के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी,शाजापुर जिला
अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह,प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सिसोदिया,जनपद अध्यक्ष सरिता भोजराज पंवार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई,पूर्व विधायक श्रीचौधरी ने जानकारी देते हुए बताया यहां सृजन संगठन अभियान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी के
नेतृत्व में चलाया जा रहा है,संगठन की एक नई रूपरेखा तैयार कर रहें है,मध्य प्रदेश के हर एक जिले में प्रभारीयो के माध्यम से आखरी पंक्ति कार्यकर्ता की बात सुनकर आला कमान को अवगत कराने का काम करेंगे,कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज सोनी द्वारा किया गया,कार्यक्रम के अंत में आभार कुमकुम शर्मा ने माना..!


