*तिथि: 21 जून 2025 | समय: प्रातः 6:30 से 7:45 बजे तक रिपोर्टर:सुरेश सेन*
विजयराघवगढ़,– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2025) के अंतर्गत “राहत समर्पण सेवा समिति” द्वारा 21 जून 2025 को प्रातः “योग संगम 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन योग के सार्वभौमिक संदेश “Yoga for One Earth, One Health” को साकार करते हुए, स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मशक्ति की ओर प्रेरित करेगा।
इस ऐतिहासिक आयोजन की अध्यक्षता करेंगे माननीय श्री संजय सतेंद्र पाठक जी (विधायक, विजयराघवगढ़)। कार्यक्रम में हजारों नागरिक एक साथ योगाभ्यास करेंगे, जिसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यालयों व महाविद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, तनाव और नशामुक्ति की दिशा में योग को अपनाना, ग्राम स्तर तक योग वालंटियर्स व प्रशिक्षकों का निर्माण, और जनसामान्य को योगमय जीवन के लिए प्रेरित करना है।
आयोजन की मुख्य विशेषताएँ:
• सामूहिक योग अभ्यास (6:30 AM – 7:45 AM)
• हजारों प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी
• महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व व छात्रों में अनुशासन का विकास
• नशा-मुक्ति व अवसाद से मुक्ति हेतु योग का संदेश
• ग्रामीण क्षेत्रों तक योग के विस्तार हेतु वालंटियर निर्माण
विशेष सहयोगकर्ता:
• डॉ. विनोद कुमार (बी.एम.ओ., विजयराघवगढ़) • श्री महेश मंडलोई (एस.डी.एम.) • श्री वीरेंद्र धार्वे (एस.डी.ओ.पी.) • श्री शेरा मिश्रा (पत्रकार) • श्री मनीष मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा) • श्री आशुतोष शराफ (महामंत्री, भाजपा) • श्री राम सोनी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा) • श्री जयवंत सिंह चौहान (समाजसेवी) • श्री मनोज सोनी (खण्ड संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) • एडवोकेट कामता गुप्ता (नगर कार्यवाह, RSS) • श्री शिवम गुप्ता (संचालक, DPCT ग्रुप) • श्री संता विश्वकर्मा (समाजसेवी) • श्री फूलचंद योगी (योग शिक्षक)
श्री शारदा प्रसाद साहू, अध्यक्ष, राहत समर्पण सेवा समिति
सह-निवेदकगण:
श्री विपिन सिंह पटेल (उपाध्यक्ष) | श्री देव नारायण मौर्या (महासचिव)राहत समर्पण सेवा समिति के साथ जुड़ें – योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं!”
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


