कायाकल्प एक ऐसी योजना है जो स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक पहल है । जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और गुणवत्ता में सुधार करना तथा स्वास्थ्य केंद्रों को उनकी स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और अन्य मानकों के आधार पर आकलन कर उन्हें पुरस्कार और वित्तीय सहायता प्रदान करना है
जिसको लेकर कटनी जिले की रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कायाकल्प योजना के तहत लाखो रुपए का बजट आया ।
ताकि बीएमओ के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता और सुविधाओं को बेहतर बना, वहां के मरीजों और कर्मचारियों को लाभ मिल सके ।
परंतु रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुखिया और कर्मचारी इस योजना को पतीला लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा ।और कायाकल्प के तहत अपनी ही कया को सुधारने में जुट गए ।
जिसकी कहानी रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र का घुघरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सरकारी क्वार्टर जो खुद ब्यया कर रहा है । जो स्वास्थ्य कर्मचारियों के रहने के लिए बनाया गया था । और आज वह अधिकारियों और कर्मचारियों की भेंट चढ़, खंडर में तब्दील हो गया हैं । अब सोचने वाली बात यह है कि जब लाखों रुपए का बजट कायाकल्प योजना के तहत आता है तो आखिर वह पैसा जाता कहां है । जो आज यहां के कर्मचारी नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देने से वंचित हो रहे हैं। जिसका खामीजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
हरिशंकर बेन


