बाइक पर रोमांस करते कपल का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने इस तरह निकाली आशिकी, काटा 53500 का चालान
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एक खतरनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक युवक और युवती तेज रफ्तार बाइक पर न सिर्फ रोमांस करते दिख रहे हैं, बल्कि खुलेआम ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. यह दृश्य देखकर लोग भौचक्के रह गए और अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है !!