महाराष्ट्र के अमरावती
में वलगांव स्थित बिजली उपकेंद्र में शनिवार को एक
सनसनीखेज घटना सामने आई। बार-बार बिजली गुल
होने और संबंधित अधिकारियों की उदासीनत से नाराज
होकर दो अज्ञात युवकों ने बिजली उपकेंद्र में घुसकर टेबल
पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। साथ ही, वहां ड्यूटी
पर मौजूद ऑपरेटर पर जानलेवा हमला करने की भी
कोशिश की।
रेवसा गांव में शुक्रवार रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से
ठप थी। ग्रामीणों ने कई बार जूनियर इंजीनियर और
एग्जक्यूटिव इंजीनियर से संपर्क करने की कोशिश की।
लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद
ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र का रुख किया, लेकिन वहां से
भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इस
अनदेखी से आक्रोशित युवकों ने दफ्तर में पेट्रोल
छिड़ककर टेबल को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान
ऑपरेटर पर हमला करने की कोशिश भी की गई, हालांकि
वह बाल-बाल बच गया। लेकिन ऑफिस में रखा फर्नीचर
जल गया।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर दर्ज की FIR
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक
टेबल पर पेट्रोल डालकर आग लगाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बिजली उपकेंद्र कर्मचारी दोनों आरोपी ग्रामीण
को समझाते सुनाई दे रहा। लेकिन नाराज दोनों आरोपियों
ने टेबल में आग लगा दी। वीडियों के आधार पर वलगांव
पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


