*आज गजकेसरी योग और भगवान विष्णु की कृपा से वृषभ,मिथुन,कन्या,तुला,धनु और मीन राशियों के लोगों को धन सम्मान के मामले में जबर्दस्त लाभ होगा, रुके कार्य पूर्ण होंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
——————————————————–
*आज 22 मई दिन गुरुवार को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन है बृहस्पति देव को समर्पित—धर्म, ज्ञान, विवाह, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए श्रेष्ठ। मग्हा नक्षत्र और वज्र योग जैसे योगों की उपस्थिति इसे विशेष बनाती है। यह समय है जब आप अपने जीवन में शुभ आरंभ, गुरुओं का सान्निध्य और परिवार के हित में कदम उठा सकते हैं। और चंद्रदेव सिंह में तो सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से 12:40 तक और राहुकाल दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा आज पंचक पूरे दिन रहेगी और भद्रा की काली छाया दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगा आज गुरु ग्रह का प्रभाव रहेगा जो मिथुन राशि में संचार कर रहा गुरु के साथ चंद्रमा सिंह राशि में चतुर्थ दशम भाव में होते हुए गजकेसरी योग का शुभ संयोग बनाएंगे। इसके साथ ही आज सुनफा और कला योग का भी सुंदर संयोग बन रहा है। इस पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का भी संयोग होगा। जिससे दिन का महत्व और बढ़ जाएगा। ऐसे में आज गजकेसरी योग और भगवान विष्णु की कृपा से वृषभ,मिथुन,कन्या,तुला,धनु और मीन राशियों के लोगों को धन सम्मान के मामले में जबर्दस्त लाभ होगा, रुके कार्य पूर्ण होंगे और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीक-ठाक दिन रहेगा*
*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*
*मेष* – पॉजिटिव: लोगों के साथ आपकी गहरी बातचीत होगी और आपके व्यक्तित्व की कुछ अच्छी बातें सबके सामने आएंगी। परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
नेगेटिव: किसी भी खरीद-बिक्री के मामले में बहुत सोच-समझकर फैसला लें, इस समय धोखाधड़ी की स्थिति बन सकती है। बच्चों से जुड़ी समस्या को गुस्से की जगह शांति से हल करने की कोशिश करें।
करियर: काम की जगह पर अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में सौदा करते समय कागजों की जांच अच्छे से कर लें। थोड़ी सी भी लापरवाही या गलती का बड़ा नुकसान हो सकता है। ऑफिस में शांति का माहौल रहेगा।
लव: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आपके करियर और घर-परिवार पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : जिनका वजन ज्यादा है, उन्हें ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए सावधान रहें और अपनी नियमित जांच करवाएं।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2*
*वृषभ* – पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के सामने आपके विरोधी टिक नहीं पाएंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ना और सहयोग करना आपको मानसिक शांति देगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव: लेन-देन के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें और न ही कोई फैसला जल्दबाजी में लें। इस समय ज्यादा घूमना-फिरना भी ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि अपने निजी कामों में ही व्यस्त रहें। व्यवस्थित होकर आप कामों को अच्छे से पूरा कर सकते हैं।
करियर: व्यापार में मेहनत ज्यादा रहेगी। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर आपको अपने नियमों और सिद्धांतों से कुछ समझौता करना पड़े। काम करने वाली महिलाएं अच्छा मुनाफा कमाएंगी। नौकरी में आपको अतिरिक्त काम मिल सकता है।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल न करें। नियमित रूप से व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9*
*मिथुन* – पॉजिटिव: राजनीतिक और सामाजिक कामों में आपका खास योगदान रहेगा और आप एक खास मुकाम भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अचानक लाभ होने से खुशी मिलेगी। घर में कुछ सुधार और बदलाव से जुड़ी योजनाएं भी बन सकती हैं।
नेगेटिव: कोई भी कागज पर दस्तखत करने से पहले ध्यान से पढ़ लें। आपसे कोई गलती हो सकती है या कोई आपको धोखा दे सकता है। बेहतर यही होगा कि आज इन कामों को टाल दें।
करियर: काम की जगह पर ऑर्डर से जुड़ी कोई शिकायत आने से नुकसान हो सकता है। इसलिए वहां के कर्मचारियों और सामान की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोग भी ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव: घर और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। इससे माहौल अच्छा बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य : दुर्घटना या चोट लगने की स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी से चलाएं, बेहतर होगा कि आज वाहन का उपयोग न करें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1*
*कर्क* – पॉजिटिव: इस समय थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। यानी अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें। थोड़ी सी सावधानी बरतने से बहुत सी चीजें अपने आप ही ठीक हो जाएंगी। विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिलने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव: किसी भी स्थिति में ज्यादा जिद करना ठीक नहीं है। समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। बेवजह के खर्चों पर रोक लगाएं, क्योंकि इस समय आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।
करियर: कारोबार से जुड़े मामलों में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। इस समय जमकर मेहनत करने की जरूरत है। मशीनरी, कारखाने जैसे व्यापार में फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी के कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें।
लव: दांपत्य जीवन में सही तालमेल बनाकर रखने से घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास भरे रहेंगे।
स्वास्थ्य : छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत में सुधार लाएं और सकारात्मक बने रहें। दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5*
*सिंह* – पॉजिटिव: आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। भाग्य की बजाय अपने कर्म पर विश्वास रखें और पूरे मन से अपने कामों में लगे रहें। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने दिल की आवाज सुनें, तो आप सही फैसला ले पाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रहेंगे।
नेगेटिव: अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें, नहीं तो आपके साथ छल हो सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखकर समझाने की कोशिश करें। किसी भी तरह का लेन-देन करते समय लापरवाही न करें।
करियर: व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। अपनी कोई भी योजना दूसरों के साथ साझा न करें। कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। संपर्क सूत्रों के माध्यम से नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
लव: घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर सभी सदस्य खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य : गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत सावधानी बरतें। साथ ही कोई जोखिम लेने से बचें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7*
*कन्या* – पॉजिटिव: आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू होने से राहत मिलेगी। जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा और देखभाल में भी आपकी खास रुचि रहेगी। किसी शादी योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव: कुछ काम अधूरे भी रह जाएंगे, जिसकी वजह से तनाव भी रह सकता है। आय के साधनों में कमी रहेगी, लेकिन खर्चों की अधिकता की वजह से बजट बिगड़ सकता है। इस समय अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
करियर: व्यापार में कोई रुकी हुई पेमेंट और अच्छे ऑर्डर मिलने जैसी अच्छी परिस्थितियां बनी हुई हैं। अपनी योजनाओं को किसी के सामने न बताएं, नहीं तो कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। ऑफिस की फाइलें व्यवस्थित रखें।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा और प्रेम संबंधों के मामले में आप खुशकिस्मत रहेंगे।
स्वास्थ्य : कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या फिर से उभर सकती है। पारंपरिक तरीके से अपना इलाज करें तो ठीक रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7*
*तुला* – पॉजिटिव: कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला चल रहा है तो उसे सुलझाने का अच्छा समय है। बड़े लोगों का भी मार्गदर्शन बना रहेगा। आज लिया गया कोई भी खास फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर कुछ समय जरूर बिताएं।
नेगेटिव: आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें, इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। जल्दबाजी और लापरवाही, दोनों ही आपकी तरक्की में बाधा बनेंगे। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपना सामान आदि अच्छे से जांच लें।
करियर: व्यापार के हिसाब से अच्छी परिस्थितियां बनी हुई हैं। सिर्फ सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े किसी भी कागज या दस्तावेज को बिना पढ़े कोई भी कार्यवाही न करें। नौकरी में लक्ष्य पूरा होने से तरक्की भी मिल सकती है।
लव: परिवार में व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। शादी के इच्छुक लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य : एलर्जी जैसी बीमारी परेशान कर सकती है। वर्तमान मौसम में खास तौर पर अपने खान-पान का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव: दिन की शुरुआत में ही अपने खास कामों की योजना बना लें। कोई भी निजी फैसला लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेने से आप किसी भी तरह की गलती होने से बच जाएंगे। युवा वर्ग को कोई उपलब्धि मिल सकती है। इसलिए समय बर्बाद न करके अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करें।
नेगेटिव: कुछ लोग आपके बारे में अफवाहें फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन ऐसे लोगों की परवाह न करें और उनसे दूर रहें। सिर्फ आवेश और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी और अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
करियर: व्यापार में काम की अधिकता रहेगी। कुछ नए सौदे मिलेंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, लेकिन समझदारी और विवेक से आप सभी परेशानियों का हल शांतिपूर्ण तरीके से निकाल लेंगे।
लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। वर्तमान मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव करें।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 6*
*धनु* – पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम भी मिलेंगे। लेकिन इसके लिए कर्मठ होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका हुआ काम भी बनने की संभावना है।
नेगेटिव: विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और लक्ष्य को पाने के लिए और ज्यादा प्रयास करें। कोई करीबी दोस्त या संबंधी जलन की भावना से आपके खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन निश्चिंत रहें, आपका कुछ भी बुरा नहीं होगा।
करियर: आज काम की जगह पर कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन काम बिना बाधा के पूरा नहीं होगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें। प्रतियोगिता के माहौल में ज्यादा मेहनत की जरूरत है। नौकरी में बदलाव को लेकर चल रहे प्रयासों में आज कुछ उम्मीद नजर आएगी।
लव: परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन और हंसी-मजाक में अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य : ज्यादा काम के कारण सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*
*मकर* – पॉजिटिव: दिनचर्या में बदलाव आएगा और घर और व्यापार दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। खास लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। पास की यात्रा भी संभव है, जो कि लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें और न ही बेकार के मेलजोल रखें। भावुकता और उदारता के साथ-साथ व्यावहारिक होना भी जरूरी है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने में अगर खुद को प्रयास करने पड़े, तो देर न करें।
करियर: अपने सभी व्यवसायिक काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में बिना सोचे-समझे दूसरों के काम करने के तरीके का पालन न करें, बल्कि अपनी योजना पर भरोसा रखें। किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका भी है। यह समय बहुत ध्यान से अपने कामों को पूरा करने का है।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध आपकी तरक्की में बाधा बनेंगे।
स्वास्थ्य : थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के करीब जरूर बिताएं और ध्यान भी करें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3*
*कुंभ* – पॉजिटिव: परिवार में कोई धार्मिक समारोह या उत्सव संबंधी योजना बनेगी। हालांकि परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं, लेकिन आपका हौसला और आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने कामों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें।
नेगेटिव: पैसों से जुड़ी गतिविधियों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। ठगी या धोखे का शिकार हो सकते हैं। ज्यादा आदर्शवादी होना आपके स्वयं के लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।
करियर: व्यापार में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। लेकिन सावधानी और मेहनत से जरूरत के अनुसार काम होते जाएंगे। इसलिए धैर्य और संयम रखें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त काम मिल सकता है।
लव: पति-पत्नी में तालमेल भरा व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए ध्यान बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2*
*मीन* – पॉजिटिव: कोई मनचाहा काम बनने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। युवाओं को जैसा भी रोजगार संबंधी अवसर मिले, उसे हासिल कर लेना चाहिए। पैसों से जुड़ी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
नेगेटिव: इस समय भाइयों के साथ किसी तरह की मनमुटाव की स्थिति बन रही है। इसलिए रिश्तों को बनाए रखने के लिए समझदारी और धैर्य रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर बेकार की मौज-मस्ती में समय बर्बाद न करें।
करियर: व्यापार में सभी काम अच्छे से चलते रहेंगे, लेकिन स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी सही नजर रखें। किसी सहयोगी का नकारात्मक व्यवहार परेशानी भी खड़ी कर सकता है। नौकरी में अपना लक्ष्य पूरा करने से पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा समय बिताना आपसी संबंधों को और ज्यादा मधुर करेगा।
स्वास्थ्य : ज्यादा काम के कारण मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। अपने खानपान और आराम के प्रति लापरवाही न करें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8**आज गजकेसरी योग और भगवान विष्णु की कृपा से वृषभ,मिथुन,कन्या,तुला,धनु और मीन राशियों के लोगों को धन सम्मान के मामले में जबर्दस्त लाभ होगा, रुके कार्य पूर्ण होंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8*