• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

सिलौंड़ी में दो बसों में भिड़ंत: एक बस के चालक की मौत,21 यात्री घायल,5 हालात गंभीर

by Manish Gautam Chiefeditor
May 21, 2025
in ढीमरखेड़ा
0
सिलौंड़ी में दो बसों में भिड़ंत: एक बस के चालक की मौत,21 यात्री घायल,5 हालात गंभीर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

दोनों बसों के परखच्चे उड़े,सिलौंड़ी दशरमन मार्ग के बरिया मोड़ पर हुआ हादसा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उमरियापान:- सिलौंडी में बुधवार सुबह दो रोडवेज बसें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में चौरसिया बस के चालक की मौत हो गई। वहीं दोनों बसों में सवार कुल 21यात्री घायल हो गए। इनमें से 5 की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।हादसा सिलौंड़ी- दशरमन मार्ग में बरिया मोड़ पर हुआ। इनमें से उमरियापान की चौरसिया बस सिलौंड़ी से दशरमन की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कटनी की बस दशरमन की तरफ से सिलौंड़ी आ रही थी।
जानकारी के मुताबिक सिलौंडी के बरिया मोड़ में बुधवार करीब 10:30 बजे सूरज एक्सप्रेस बस क्रमांक एमपी 21 पी 1511 और बस क्रमांक एमपी 51 पी 0174 की आमने सामने से आपस में टकराई गईं। हादसे में दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए।बसों में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। चौरसिया बस के चालक आशीष पटेल को गंभीर चोट होने पर वह बस में फंसा रहा। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों बस से चालक और यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ यात्रियों के ज्यादा तो कुछ यात्रियों के मामूली चोटें आई। सभी को उपचार के लिए सिलौंडी में भर्ती कराया गया। हादसे में गंभीर रूप से 5 घायलों को उमरियापान अस्पताल भेजा गया,जहाँ से दोंनो बसों के चालकों को जबलपुर रेफर किया गया है। जबकि शेष 18 यात्रियों का इलाज जारी है।
सिलौंडी पुलिस चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल ने बताया कि चौरसिया बस के चालक आशीष पटेल (35) निवासी उमरियापान की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों क्षतिग्रस्त बसों को चौकी में खड़ा कराया गया। हादसे का कारण चालकों की लापरवाही हैं। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है।

हादसे में इनको आई चोट:- दोनों बसों की आपस में भिड़ंत होने से कटनी निवासी नीरज कश्यप,विलायतकला निवासी संतलाल आदिवासी और छोटी बाई,कछारगांव बड़ा के रोहणी बगरी,प्रतीक्षा कुम्हार और दशोदा बाई, इमलई के शीतल शर्मा, खम्हरिया के मारू कुम्हार,उमरियापान के विजय वंशकार और हेमंत चौरसिया, सिलौंडी के शैलेंद्र वंशकार और अभिषेक वंशकार, ढीमरखेड़ा के संजय ठाकुर, बांध की रजनी ठाकुर,सहदरा के भोला गौंड,गौरा की गीता बाई बर्मन,झाला निवासी पूनम और मैकी बाई गौंटिया सहित अन्य लोगों को चोटें आई है।

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ईको कार पलटने से तीन महिलाओं की मौत,7 अन्य घायल

ईको कार पलटने से तीन महिलाओं की मौत,7 अन्य घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d