MPNEWSCAST
कल घोषित कक्षा दसवीं और बारहवीं की सीबीएसई परीक्षाओं के परिणामों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक छिंदवाड़ा में पुनः इतिहास रचते हुए कीर्तिमान बनाया । केंद्रीय विद्यालय के विज्ञान, कॉमर्स और मानविकी संकाय के कुल 108 विद्यार्थियों में से 103 विद्यार्थियों उत्तीर्ण हुए और उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 95.37 रहा। वही कक्षा दसवीं के 175 विद्यार्थियों में से 172 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण होकर 98.29 प्रतिशत के साथ एक नया कीर्तिमान रचा। कक्षा 12वीं में विज्ञान विषय में करण वर्मा 95.02% के साथ प्रथम स्थान पर रहे, वही कॉमर्स में अमित कुमार श्रीवास्तव 91.4% के साथ प्रथम स्थान पर रहे जबकि आर्ट में हर्षिता बिनझाड़े 87.6% के साथ प्रथम स्थान पर रहीं । कक्षा दसवीं में अनुराग पवार ने 96.01% अनुज पहाड़ें ने 94.4% एवं वंश मालवीय में 93.6% अंक हासिल कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान पर कौशिकी मिश्रा 94.4% के साथ एवं विवेक तृतीय स्थान पर 92.5% के साथ रहे । श्याम सोलंकी 89.8% के साथ कॉमर्स में द्वितीय स्थान पर जबकि आयशा परवेज 86.2% के साथ तृतीय स्थान पर रहे । आर्ट संकाय में 84.2% के साथ नैना सोलंकी द्वितीय एवं 81.2% के साथ देवयानी सरेआम तृतीय स्थान पर रहे । विद्यालय प्राचार्य हरिप्रसाद धारकर ने सभी अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी । साथ ही उन्होंने कहा की यह परिणाम विद्यालय के शिक्षकों के अथक परिश्रम और लगन का परिणाम है । उन्होंने उत्कृष्ट परिणाम लाने पर विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


