एक मोटरसाइकिल पर सवार रहे पांच युवक
उमरियापान:- एक ही मोटरसाइकिल पर पांच युवक सवार होकर बेख़ौफ अंदाज में रफ्तार भर रहे है। मुख्य सड़क पर यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ये युवक बार बार चक्कर लगाते रहे। यह नजारा उमरियापान के मुख्य बाजार झंडा चौक का है। स्टंटबाजी करते हुए युवक हेलमेट
भी नहीं पहने हुए है। इसी दौरान कुछ लोगों ने फोटो वीडियो बना लिया।जान की परवाह किये बगैर बीच सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवकों की कलाबाजी करना कितना खतरनाक हो सकता है,युवकों को इसका तनिक भी भय नहीं रहा।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


