उमरियापान:- उमरियापान में शाम साढ़े 7 बजे से ब्लैकआउट शुरू हुआ। यह ब्लैकआउट 15 मिनट तक 7:45 तक रहा। इस दौरान पूरे बाजार में अंधेरा छाया रहा। लोंगों ने घरों-दुकानों की बिजली बंद रखी।हेडलाइट बन्द होते ही सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई।सिहोरा,स्लीमनाबाद और ढीमरखेड़ा से आने जाने वाले वाहन रुके रहे। दो पहिया चालकों ने भी कुछ समय तक गाड़ी की हेडलाइट को बंद कर खड़े रहे। मुख्य बाजार झंडा चौक में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी और नायब तहसीलदार अजय मिश्रा बल के साथ मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया।पुलिस ने शादी समारोह में लगे टेंट पंडालों की बिजली भी तय समय के लिए बंद कराई।इसके पूर्व दोपहर में ग्राम पंचायत ने मुनादी कराई। पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ब्लैकआउट रखने की जानकारी दी। ब्लैकआउट के दौरान पुलिस सायरन बजाती रही। अलग अलग तिराहे चौराहों में पुलिस अलर्ट रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


