• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन? ‘भाग्य चक्र’ में

by Manish Gautam Chiefeditor
May 6, 2025
in ज्योतिष
0
शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST  मनीष कुमार
*आज 06 मई दिन मंगलवार को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 39 मिनट तक इसके उपरांत दशमी तिथि का आरंभ हो जावेगी। इस तिथि पर ध्रुव योग बन है। ध्रुव को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में और सूर्य मेष राशि में रहेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक और राहुकाल दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से शाम 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। आज पूरे दिन रवि योग रहेगा। आज गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे, जिससे गजकेसरी योग का बनेगा। आज बुध आधी रात तक शुक्र के साथ मीन राशि में युति करेंगे, जिससे अत्यंत शुभ लक्ष्मी नारायण योग भी बनेगा। ऐसे में बुध मीन राशि से जाते जाते कई राशियों को शुभ लाभ प्रदान करेंगे। इस पर आज के दिन मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। और ध्रुव योग भी बन रहा है, जिससे आज वृषभ, कर्क, तुला, मकर और मीन राशियों के लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग कारोबार में शानदार मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए आगे की राहें आसान होंगी। धन लाभ होगा और मान सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव- आज दिनभर सक्रियता रहेगी। किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। दिनभर की थकान दूर हो जाएगी। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटीशन में जीत मिल सकती है।
नेगेटिव- बच्चों को लेकर चिंता रहेगी। फालतू डर और बेचैनी रहेगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान देने में मुश्किल आएगी। किसी से कोई वादा न करें, वरना पूरा करने में समस्या रहेगी।
व्यवसाय- कामकाज में गंभीरता और एकाग्रता रखनी जरूरी है। फायदेमंद ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनकम टैक्स और सेल्स जैसे कामों को कम्प्लीट रखें। सरकारी नौकरी में काम ज्यादा होने से राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मेहमान नवाजी और मौज मस्ती में भी समय बीतेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पित्त प्रकृति के लोग मौसम के अनुसार अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित करें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3*

*वृषभ* – पॉजिटिव- कोई विवाद चल रहा है, तो उससे मुक्ति मिलेगी। आपकी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता जैसे गुणों से आपको अपने आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
नेगेटिव- आज किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन करने से परहेज करें, क्योंकि व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि परिवार जनों का सहयोग बना रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कामकाज को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी हो सकती है। व्यस्तता बनी रहेगी। इसलिए व्यवसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। नौकरी पेशा लोगों को अपना लक्ष्य हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी।
लव- घर में व्यवस्थित व अनुशासित माहौल रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएंगी।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5*

*मिथुन* – पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर में नजदीकी संबंधों का आगमन होगा तथा आपसी मेल मिलाप से खुशनुमा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी विवाद होने पर उसे बढ़ाने की वजह आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाने की कोशिश करें। युवा वर्ग दोस्तों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से ना भटके। किसी अनचाहे काम को मजबूरी वश में करना पड़ सकता है। ऐसा करना आपको तनाव भी देगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करके ऑर्डर समय पर पूरा करें। उसकी क्वालिटी भी उत्तम रखें। व्यवसाय के सिलसिले में किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। ऑफिशियल प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ही सहज रहना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक समस्या को लेकर कहा-सुनी होने की आशंका है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उपजने दे।
स्वास्थ्य- कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक व शारीरिक थकान रहेगी। कुछ समय किसी शांत स्थल पर अथवा मेडिटेशन में जरूर व्यतीत करें।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7*

*कर्क* – पॉजिटिव- आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कार्य तय समय पर बनते जाएंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कोई निर्णय लेना पड़े तो सभी की राय को सर्वसम्मत रखें। किसी निकट संबंधी से वाद-विवाद उत्पन्न होने जैसी स्थिति भी बन रही है। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाकर रखने से समस्या जल्दी ही सुलझ जाएगी।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेगी। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है, इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधान रहने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक वातावरण उचित बनाए रखने के लिए आपका योगदान जरूरी है। बेहतर होगा कि परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। गले से संबंधित किसी भी इन्फेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7*

*सिंह* – पॉजिटिव- कोई कानूनी समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति अथवा राजनीतिज्ञ के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। युवाओं को अपनी किसी प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम अनुकूल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- दूसरों की सलाह पर अमल करने के बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। कुछ लोग आपके लिए रुकावट भी पैदा कर सकते हैं। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना चुनौती रहेगी।
व्यवसाय- रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर होने वाला है। व्यवसाय में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। नौकरी में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि लाएगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

*कन्या* – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही हैं। किसी भी कार्य को लेकर थोड़ी सी सतर्कता रखना से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा।
नेगेटिव- कुछ उहापोह जैसी स्थिति में भी रहेंगे। अपने मान-सम्मान और साख का ध्यान रखें। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग करने से परहेज रखें। कुछ नजदीकी मित्र ही आपके प्रति अफवाहें फैला सकते हैं, इसलिए सचेत भी रहना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपका निर्णय उचित रहेगा। अगर कोई पेमेंट रुकी हुई है तो जल्दी निकलवाने कोशिश करें वरना फंस सकती हैं। व्यवसायिक महिलाएं अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगी। अपने सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति ना बनने दें। इससे आपकी कार्यप्रणाली प्रभावित होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपके लिए मुसीबत भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान जैसी स्थिति से बचें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5*

*तुला* – पॉजिटिव- आज अचानक ही कुछ ऐसी स्थिति बनेगी कि आपके कार्य स्वत: ही बनते जाएंगे। अगर मन में कोई दुविधा है तो उसे किसी नजदीकी मित्र से अवश्य शेयर करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। घर की रखरखाव और नवीनीकरण को लेकर शॉपिंग भी हो सकती हैं।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। किसी भी कार्य को शुरू करते समय सोचने-समझने में बहुत अधिक समय ना लगाए, वरना हाथ में आई कोई उपलब्धि खो सकते हैं। शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई हैं। लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचे। कारोबारी महिलाएं इस समय बहुत अधिक मुनाफा कमाने वाली है। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती हैं। रोग निवृत्ति के प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- परिवार तथा खास मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो भाग्य का साथ मिल सकता है।
नेगेटिव- नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध मधुर रखें, क्योंकि ज्यादा कटुता आने की आशंका लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें, क्योंकि इसमें समय नष्ट होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर कोई टारगेट पूरा ना होने से तनाव रहेगा।
लव- प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*धनु* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल आप स्वयं ही निकालने में काफी हद तक सफल होंगे, सिर्फ अतीत को भूलकर वर्तमान में जीने का प्रयास करें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव- युवाओं तथा विद्यार्थी अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर लापरवाही ना करें। वाहन से संबंधित कुछ दिक्कत आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। घर परिवर्तन को लेकर चल रही गतिविधियों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा आप कोई ना कोई उपलब्धि अवश्य हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
लव- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग और मार्गदर्शन से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। अपने लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। महिलाएं तथा बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2*

*मकर* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी के खरीद-फिरोख्त संबंधी कोई प्लानिंग चल रही है, तो उसके फलीभूत होने का अनुकूल समय है। संतान के करियर संबंधित भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- अपनी उपलब्धियां का ज्यादा गुणगान करने से बचें। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी अनुचित कार्य पर ध्यान ना दें। वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती हैं। पैसे के लेनदेन को लेकर कोई गलती या नुकसान हो सकता है। संतान की कोई गतिविधि भी आपको चिंता में डाल सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित किसी डील या प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। कागजी कार्यवाही करने से पहले उचित जांच-पड़ताल अवश्य कर ले। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ कुछ दिक्कत हो सकती है।
लव- विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार जनों के मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव व थकान से बचने के लिए आराम भी लेना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9*

*कुंभ* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई समस्या रहेगी लेकिन जल्दी उसका समाधान भी मिल जाएगा। कोई शुभ सूचना मिलने से आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। तथा अपने कार्यों को उचित अंजाम दे पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर परिवार के साथ जाने का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें तथा अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आप को कंफ्यूज कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार रहने की वजह से आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ जाएगी। मेहनत व परिश्रम का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी व आत्मविश्वास बना रहेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा।
लव- जीवन साथी तथा परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- कफ और खांसी की वजह से गले और छाती में दर्द महसूस होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5*

*मीन* – पॉजिटिव- आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कार्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है और आप इसमें सफल भी होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होगा। फाइनेंस संबंधी कुछ रुके हुए कार्य भी संपन्न होंगे।
नेगेटिव- भूमि, वाहन आदि से संबंधित ऋण लेने का प्लान बन सकता है, लेकिन यह आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि का कारण ही बनेगा। इसलिए चिंता ना करें। विद्यार्थियों तथा युवाओं के लिए दिन सामान्य ही रहेगा, इस समय अपनी मेहनत को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है।
व्यवसाय- आज व्यवसायिक स्थल पर ज्यादा फोकस करना होगा क्योंकि इस समय कुछ बेहतर ऑप्शन मिलते नजर आ रहे हैं जो कि भविष्य में लाभदायक दिन साबित होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े व्यवसाय में स्टॉक इकट्ठा करने का अनुकूल समय है। ऑफिस में कर्मचारियों के बीच कुछ मनमुटाव रहेगा।
लव- परिवारजनों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा तथा आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें।
स्वास्थ्य- नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर भी सकती हैं।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिलौंडी जागरूकता समिती अध्यक्ष धीरज जैन को भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौडी में सोशल मीडिया प्रभारी पद मिलने की खुशी का माहौल

सिलौंडी जागरूकता समिती अध्यक्ष धीरज जैन को भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौडी में सोशल मीडिया प्रभारी पद मिलने की खुशी का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d