• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*”सफलता की कहानी”* *स्प्रिंकलर तकनीक से खेती को मिली नई उड़ान* *4 एकड़ में लहसुन उत्पादन से कृषक श्रीभान सिंह को हुई 8 लाख रूपए की आय*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 3, 2025
in छिन्दवाडा
0
*”सफलता की कहानी”*  *स्प्रिंकलर तकनीक से खेती को मिली नई उड़ान*  *4 एकड़ में लहसुन उत्पादन से कृषक श्रीभान सिंह को हुई 8 लाख रूपए की आय*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सुसरई गाँव के मेहनती और दूरदर्शी कृषक श्रीभान सिंह रघुवंशी ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही तकनीक और सरकारी योजनाओं का समावेश हो, तो खेती भी एक लाभदायक और समृद्ध व्यवसाय बन सकती है। वर्ष 2024-25 में उन्होंने उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठाकर मिनी स्प्रिंकलर प्रणाली को अपनाया और उन्हें केवल कुछ ही महीनों में शानदार नतीजे हासिल हुए ।

बूंद-बूंद पानी से बढ़ा फायदा- चार एकड़ जमीन पर लगाए गए इस मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम ने सिंचाई की पारंपरिक चुनौतियों को काफी हद तक कम कर दिया। श्री रघुवंशी ने पूरे खेत में लहसुन की फसल बोई और सिंचाई के लिए इस आधुनिक प्रणाली का उपयोग किया। इसका नतीजा यह रहा कि पानी की काफी बचत हुई, और साथ ही मजदूरी पर होने वाला खर्च भी कम हो गया।

गुणवत्ता भी बढ़ी, उत्पादन भी- श्री रघुवंशी ने बताया कि स्प्रिंकलर तकनीक के उपयोग से न केवल फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई बल्कि पैदावार में भी अच्छा खासा इज़ाफा हुआ। उन्होंने सिर्फ एक एकड़ लहसुन की फसल से ही 8 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त की, जो अपने आप में एक मिसाल है।

इस वर्ष का विस्तार और सफलता- पिछले वर्ष की सफलता से प्रेरित होकर, इस वर्ष उन्होंने दो एकड़ में लहसुन और दो एकड़ में आलू की फसल लगाई। दोनों फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन इस बार भी बेहतरीन रहे और उन्हें 8 लाख रूपए से अधिक की आय प्राप्त हुई। वे अन्य किसानों को भी शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बहोरीबंद पुलिस ने 01 किलो 400 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस ने 01 किलो 400 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.