VIDEO दामाद और सास में चल रहा था प्रेम-प्रसंग !!
महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई, बेटी की शादी के 2.5 लाख रुपये और आभूषण भी चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी, बेटी का रोकर बुरा हाल !!
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक अजीबों और गरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ ही भाग गई। महिला अपने साथ ढाई लाख रुपये कैश और सोने चांदी के आभूषण भी ले गई। महिला की बेटी की 8 दिन बाद बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। इस मामले में महिला के पति की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है !!
आपको बता दे कि अलीगढ़ जिले के थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी की शादी थाना दादों क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। 16 अप्रैल को उनकी बेटी बारात आनी थी। शादी की कार्ड भी रिश्तेदारों को बांट दिए गए हैं। शादी की तैयारियों पूरी हो चुकी थी, लेकिन दुल्हन की मां अपने होने वाले दामाद के साथ नकदी और गहने लेकर भाग गई। महिला की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं होने वाले दूल्हे ने अपने पिता को फोन पर कहा कि खोजने की कोशिश मत करना, हम लौटने वाले नहीं हैं !!
दामाद और सास में चल रहा था प्रेम-प्रसंग
लड़की के परिवारजनों ने बताया, दामाद घर आता-जाता था। वह अपनी होने वाली सास के साथ घंटों अकेले रह कर समय बीतता था। परिवार के लोगों को लगता था कि दामाद और सास शादी की तैयारियां कर रहे हैं। दामाद ने कुछ दिन पहले अपनी सास को एक मोबाइल भी गिफ्ट किया था। दोनों चोरी-छिपे बात करते थे। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि दामाद और सास के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है !!
“पुलिस मामले की जांच में जुटी”
थाना मडराक के प्रभारी अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला के पति ने लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद महिला की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। लड़का भी उसी दिन से गायब है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों साथ में ही कहीं गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही पूरी घटना स्पष्ट हो जाएगी !!