• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

इटारसी व्यापार महासंगठन ने दुकान किराया वृद्धि के विरोध में कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल,सेल दुकाने,ऑनलाइन खरीदी ट्रेड से इटारसी बाजार का व्यापार गिरावट और किराया वृद्धि से व्यापारी परेशान…! वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
March 11, 2025
in नर्मदापुरम
0
इटारसी व्यापार महासंगठन ने दुकान किराया वृद्धि के विरोध में कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल,सेल दुकाने,ऑनलाइन खरीदी ट्रेड से इटारसी बाजार का व्यापार गिरावट और किराया वृद्धि से व्यापारी परेशान…! वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा नगर की दुकानों के किराया वृद्धि के विरोध में इटारसी व्यापार महासंगठन इटारसी द्वारा कलेक्टर के नाम एसडीएम नर्मदापुरम को ज्ञापन सौंपकर दुकानों का किराया वृद्धि कम करने के लिए व्यापारियों ने आग्रह किया है। इस अवसर पर संयोजक धर्मदास मिहानी, अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव हरीश अग्रवाल, संगठन मंत्री कैलाश नवलानी, कोषाध्यक्ष विक्रांत बड़कुर , मुकेश गांधी, अर्जुन भोला सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा साधारण व्यापक सम्मिलन दिनांक 27/02/2025 में निर्णय क्र. 6 के तहत् बाजार क्षेत्र की समस्त दुकानों के किराये में वर्तमान प्रचलित दर में किराया राशि 3/- रूपये प्रति वर्गफुट प्रतिमाह की वृद्धि तथा नगर सुधार न्यास द्वारा निर्मित लक्कड़गंज एवं

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250311-WA0030.mp4

नगरपालिका के नीचे वाली दुकानें एवं न्यास कालोनी स्थित दुकानों का किराया राशि 1/- रूपये प्रति वर्गफुट प्रतिमाह की दर वृद्धि वित्तीय वर्ष 2025-26 से किये जाने तथा प्रत्येक 03 वर्ष उपरांत स्वतः दुकान किराया में तत्समय प्रचलित दर का 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। वही अवगत कराया गया कि विगत 10 वर्षों में इटारसी बाजार के व्यापार में अत्याधिक गिरावट हुई है, जहां एक ओर कई बड़े मॉल आ चुके हैं, साथ ही आनलाईन खरीदी का ट्रेंड बढ़ा है तथा कई बड़ी-बड़ी सेल की दुकानें खुल गयी हैं, जिनके कारण व्यापार में अत्याधिक गिरावट आ चुकी है। कुछ वर्षों पूर्व कोरोना आने से भी व्यापार में लोगों को काफी हानि का सामना करना पड़ा है। ऐसे में नगरपालिका परिषद, इटारसी द्वारा उपरोक्त किराया वृद्धि किया जाना न्यायसंगत नहीं है। ऐसी स्थिति में इटारसी व्यापार महासंगठन, इटारसी की ओर से निवेदन है कि नगर पालिका परिषद इटारसी को निर्देशित किया जाये कि किराये में वर्तमान प्रचलित दर में किराया राशि 3/- रूपये के स्थान पर 1/- रूपये प्रति वर्गफुट प्रतिमाह किराया राशि की वृद्धि की जावे तथा नगर सुधार न्यास द्वारा निर्मित लक्कड़गंज एवं नगरपालिका के नीचे वाली दुकानें एवं न्यास कालोनी स्थित दुकानों का किराया राशि 1/- रूपये के स्थान पर 0.50 रूपये प्रति वर्गफुट प्रतिमाह की दर वृद्धि वित्तीय वर्ष 2025-26 से किये जाने तथा प्रत्येक 03 वर्ष उपरांत स्वतः दुकान किराया में तत्समय प्रचलित दर का 20 प्रतिशत के स्थान पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की जावे, जिसमें हम सभी व्यापारी सहमत हैं। तथा इटारसी बाजार क्षेत्र के कई स्थानों का किराया पूर्व में ही नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा बढ़ाया जा चुका है, जिसका उदाहरण तालाब लाईन क्षेत्र का किराया वर्ष 2015 में 588/- रूपये वार्षिक रहा है तथा वर्तमान में इसी क्षेत्र का किराया 7,080/- रूपये वार्षिक लागू है, इसी तरह चावल लाईन क्षेत्र का किराया वर्ष 2013-14 में 3180/- रूपये वार्षिक रहा है जो वर्तमान में 11385/- रूपये वार्षिक लागू है एवं इसी तरह सिंी बाजार क्षेत्र का वर्ष 2013-14 का किराया 1356/- रूपये वार्षिक रहा है जो वर्तमान में 7,080/- रूपये वार्षिक लागू है। इसके बावजूद भी वर्तमान किराये में लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जा रही है, जो न्यायोचित नहीं है। हमारे द्वारा प्रस्तावित किराया वृद्धि होने पर भी मेन बाजार का करीब 20 प्रतिशत किराया वृद्धि होगी तथा अन्य क्षेत्रों का करीब 10 प्रतिशत किराया बढ़ जावेगा।
अतः पुनः निवेदन है कि नगर पालिका परिषद इटारसी को उपरोक्तानुसार बढ़ाये गये किराये में शिथिलता करते हुए हमारे द्वारा प्रस्तावित सहमति अनुसार किराये की राशि में वृद्धि किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने की कृपा करें ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरकरन सिंह के निर्देशन में आगामीं त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च,होटलों,धर्मशालाओं,रेलवे स्टेशन आदि में की जा रही सघन चैकिंग,रात्रि गश्त में फालतू घूम रहे युवाओं से पूँछताँछ कर की जा रही वैधानिक कार्यवाही….

पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरकरन सिंह के निर्देशन में आगामीं त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च,होटलों,धर्मशालाओं,रेलवे स्टेशन आदि में की जा रही सघन चैकिंग,रात्रि गश्त में फालतू घूम रहे युवाओं से पूँछताँछ कर की जा रही वैधानिक कार्यवाही....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d