• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित शासकीय कन्या महाविद्यालय को दो ई-रिक्शा और 10 बेंचों की मिली सौगात सभी कक्षाएं बनेंगी स्मार्ट क्लास – विधायक श्री जायसवाल

by Manish Gautam Chiefeditor
March 8, 2025
in कटनी
0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित  शासकीय कन्या महाविद्यालय को दो ई-रिक्शा और 10 बेंचों की मिली सौगात  सभी कक्षाएं बनेंगी स्मार्ट क्लास – विधायक श्री जायसवाल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

कटनी। विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल ने कहा है कि शासकीय कन्या महाविद्यालय की सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास रूम बनाया जायेगा। उन्होंने विधायक निधि से छात्राओं के बैठने के लिए आवश्यक संख्या में पर्याप्त बेंच और कालेज आने -जाने के लिए 4 ई-रिक्शा सहित जनरेटर प्रदान करने की बात शनिवार को यहां शासकीय कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पुलिस, उद्योग,राजस्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही करीब 70 महिलाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन, जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत,अपर कलेक्टर साधना परस्ते, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री नयन सिंह एवं प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात मौजूद रहे।

नई दिल्ली में हुए गणतंत्र दिवस परेड में कटनी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली कालेज छात्रा सुश्री वंशिका परौहा को विधायक श्री जायसवाल के प्रस्ताव पर सम्मान स्वरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंशिका ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए की गई अपनी कड़ी मेहनत व परिश्रम की जानकारी दी।

विधायक श्री जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमें दिल, मन और आत्मा की गहराइयों से महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने समाज के दूषित और विकृत मानसिकता वाले तत्वों से बेटियों को सावधान और सतर्क रहने की सीख देते हुए सरकार द्वारा इस मामले में अभिमन्यु जैसे पुलिस के अभियानों की सराहना की। विधायक ने महिलाओं को प्रोत्साहन देने सरकार द्वारा नगर निगम निर्वाचन में दिये गये 50 प्रतिशत आरक्षण की बात कही। साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा वंशिका को विधायक निधि से 25 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ -साथ सशक्त भूमिका का निर्वहन कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिले के 15 पुलिस थानों में से 3 थानों की टी आई महिलाएं हैं। इसी प्रकार तीन पुलिस चौकियों की प्रभारी का दायित्व भी महिला पुलिस अधिकारी सम्हाल रहीं हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने कहा कि संस्कार और संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। आज की नारी राजनीति, कारपोरेट, फाइनेंस, प्रशासन आदि क्षेत्रों में सार्थक योगदान दे रहीं हैं। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर साधना परस्ते और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने भी संबोधित किया।

*कालेज को मिले दो ई-रिक्शा*

शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को आने -जाने की सुविधा हेतु कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अडानी फाउंडेशन और महाकौशल रिफ्रैक्टरीज द्वारा एक- एक ई-रिक्शा प्रदान किया गया। जिसकी विधि -विधान से पूजा -अर्चना कर प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात को सौंपा गया।इसी प्रकार उद्योगपति मनीष गेई ने भी 10 बेंच प्रदान की है। ई-रिक्शा की चालक खुशी गुप्ता और चंदा बर्मन ने छात्राओं को बैठाकर कालेज परिसर में घुमाया।

इस अवसर पर एस डी एम श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण वनश्री कुर्वेती, आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक शबाना बेगम, स्थानीय पार्षद, सरपंच गुलवारा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय झिन्‍ना पिपरिया व दशरमन में नकल पर केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष सहित 4 शिक्षकों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्री सक्सेना ने 25 राजस्व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 02 वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d