• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

शासकीय गृह विज्ञान अग्रणीय महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम डोंगरवाड़ा में आयोजित,मुख्यातिथि ने बौद्धिक सत्र में छात्राओं को मौलिक कर्तव्यों के साथ समाज वैज्ञानिक की दी जानकारी….

by Manish Gautam Chiefeditor
February 16, 2025
in नर्मदापुरम
0
शासकीय गृह विज्ञान अग्रणीय महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम डोंगरवाड़ा में आयोजित,मुख्यातिथि ने बौद्धिक सत्र में छात्राओं को मौलिक कर्तव्यों के साथ समाज वैज्ञानिक की दी जानकारी….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ हर्षा, किरण विश्वकर्मा के सहयोग एवं शिविर दल नायक प्रेरणा पाल एवं मुस्कान सोलंकी सहित वरिष्ठ स्वयं सेविका पूजा गोस्वामी नताशा , मनीषा कहार के सहयोग से संपन्न हुई। द्वितीय दिवस 15 फरवरी को बौद्धिक सत्र की विशिष्ठ आतिथ्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज वैज्ञानिक डॉ सीमा कैथवास द्वारा छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में छात्राएं समुदाय से प्रत्यक्ष जुड़कर सामाजिक समस्याएं पहचानकर उन समस्याओ का समाधान खोजने का प्रयास करते है। और सामुदायिक परिवेश में रहकर समुदाय से जुड़ता है । और सामुदायिक वातावरण से अनुभव लेकर ज्ञान अर्जित करता है। और भविष्य में अपने ज्ञान के अनुरूप समस्या का निदान करने का प्रयास कर सकता है। और शिवर में प्रतिभागी बनी छात्राएं अनुभव व ज्ञान अर्जित कर अपना योगदान देकर व्यक्तित्व विकास कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस शिविर का एक अलग महत्व है तथा प्रमुख रूप से हमारे मौलिक कर्तव्य हमे राष्ट्र भावना को बढ़ाने में सहयोग करते है। जो मौलिक अधिकार हमें प्राप्त है वे महिलाओं के अधिकार एवं मानवाधिकार का ही हिस्सा है। इसका प्रमुख मक़सद महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा व समान अवसर देना ही है। डॉ. कैथवास ने महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए। उन्होंने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं को विस्तृत रूप से बताया तथा संविधान में प्रदत्त नागरिकों के मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से विचारों को साझा किया। उन्होंने बताया कि सामाजिक अनुसंधान के माध्यम से ही हम ग्रामीण क्षेत्र में सुधार सहित एक नया परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं। और जो शोधकर्ता सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए सामाजिक समस्या पर समाज शास्त्रीय शोध कार्य करते हैं उन्हें ही हम समाज वैज्ञानिक कहते हैं। इस अवसर पर पधारे वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल द्वारा छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सामुदायिक विकास और समाज में नागरिको की ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना जैसा माध्यम है। एनएसएस शिविर में शामिल होकर छात्राएं समूह में रहने और जवाबदारी साझा करने सहित उनमें टीम वर्क वो समाज की समस्या का निदान करने की क्षमता विकसित हो सकेंगी। इसके पश्चात तात्कालिक भाषण का आयोजन किया गया। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिव बारात प्रांगण से चौक तक निकाली गई।जिसमें सभी वरिष्ठजन, बच्चे शामिल होकर उत्साहित होकर आनंद लिया। शिविर में डॉ. वैशाली, डॉ निशा रिछारिया, डॉ प्रगति जोशी, प्रीति ठाकुर, देवेन्द्र सैनी,अनिल जी, रफ़ीक़ जी ने विशिष्ठ योगदान एवं मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर आश्रम के बाबा प्रसाददास एवं डोंगरवाडा सरपंच माखन कीर सहित ग्रामीणजनों का विशेष सहयोग रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गोपालपुर ने 29 रन से मैच जीतकर ट्राफी में कब्जा जमाया

गोपालपुर ने 29 रन से मैच जीतकर ट्राफी में कब्जा जमाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d