आज 9 फरवरी दिन रविवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है। दोष व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:53 मिनट तक राहुकाल दोपहर 04:38 से सायंकाल 06:00 मिनट तक है। चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहा है इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र बना रहा हैं बुधादित्य योग, धन योग, विष्कंभ योग और त्रिपुष्कर योग का संयोग रहेगा। ग्रहों की बात करें तो कल के दिन चंद्रमा और मंगल का योग भी मिथुन राशि में बना हुआ है और मिथुन राशि के स्वामी बुध सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। साथ ही चंद्रमा भी मंगल के साथ युति संबंध बनाकर धन योग बनाए हुए हैं। योगों के प्रभाव और भगवान भोलेनाथ और सूर्यदेव महाराज की छाया से कर्क, कन्या, सिंह, धनु और मकर राशि के भाग्य में वृद्धि, आर्थिक मामलों में लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में कई गुना मुनाफा होगा। वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशियों के जातकों को सावधानी बरतनी होगी, आर्थिक हानि की संभावना है बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा*
*एस्ट्रोलॉजर डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज 12 राशियों का दिन कुछ ऐसा रहेगा….*
*मेष* – पॉजिटिव- कोई भी विशेष कार्य करते समय या डील करते समय बहुत ही सावधानी रखें इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा है तो मध्यस्थता से निपट जाएगा।
नेगेटिव- आपकी पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। किसी करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। तनाव ना ले। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने जैसी स्थिति बनी हुई है। बिजनेस में सावधान रहना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा अपने काम करने के तरीकों पर फिर से विचार करें। हालांकि अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों को मजबूत रखने में आपका योगदान जरूरी है। थोड़ा समय मनोरंजन में बीताएं।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
*वृषभ* – पॉजिटिव- अपने आसपास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझने से आप और प्रभावशाली हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। फाइनेंस संबंधी अटका हुआ काम हल होने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी भी विवाद की स्थिति से दूरी रखें। वरना आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है जिस पर कटौती करना भी मुश्किल है। कोई भी खास काम करते समय नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। पूरी तरह अपने कामों पर फोकस करें। विरोधियों की आपके खिलाफ बनाई योजनाएं विफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। करीबी रिश्तेदारों या दोस्तों से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- इस समय वर्तमान मौसम से बचाव रखना जरूरी है। इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
*मिथुन* – पॉजिटिव- आज बिजी रूटीन रहेगा। किसी खास योजना संबंधी विचार-विमर्श में पूरा दिन बीतेगा। किसी जरूरतमंद इंसान की मदद करने से आत्मिक खुशी मिल सकती है। धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- योजनाओं पर काम करने में दिक्कतें बनी रहेंगी। वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य रखना जरूरी है। तनाव लेने से परिस्थितियां और विपरीत महसूस होगी। दूसरों की समस्याओं से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नया काम करें। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सोच-विचार जरूर करें। नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आ सकती है।
लव- परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर के लिए भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी हैं। काम ज्यादा होने से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
*कर्क* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। कोई खास काम हो जाने से आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। युवाओं को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। इससे कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। नुकसान होने की आशंका है। किसी फैसले में कन्फ्यूजन भी हो सकता है।
व्यवसाय- करियर में चुनौतियां रहेंगी। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। बिजनेस संबंधी कामों में गति धीमी रहेगी। ऑफिशल गतिविधियों में सुधार होगा।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। आप खुश रहेंगे। पारिवार के लोग भी खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव के कारण सिर दर्द हो सकता है। चिंता की कोई बात नहीं है। सावधानी रखें और आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
*सिंह* – पॉजिटिव- पारिवारिक समस्याएं सुलझने से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चुनौतियां रहेंगी। आप आत्मविश्वास से उनको सुलझा लेंगे।
नेगेटिव- घर में रिश्तेदारों के आने से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। विद्यार्थियों को कॉम्पिटिशन में और संभलकर रहने की जरूरत है। फालतू कामों में ध्यान न दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहने से तनाव बढ़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को ध्यान से व्यवस्थित करें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के मौके मिलेंगे।
लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। उमंग और खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अपने पर ज्यादा कार्यभार ना ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
*कन्या* – पॉजिटिव- सकारात्मक ग्रह स्थिति बनी हुई है। इनका भरपूर सम्मान करें। पूंजी निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो तुरंत कर दें। भाइयों या करीबी रिश्तेदार के साथ फायदेमंद योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव- लापरवाही और आलस जैसी नकारात्मक बातें खुद पर हावी न होने दें। इस वजह से महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बोलचाल का लहजा नरम रखें। गलत भाषा के इस्तेमाल से लोग नाराज हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम के लिए साथियों का पूरा समर्पण रहेगा। बाहरी सोर्स से चल रही बिजनेस की बातचीत का अच्छा नतीजा सामने आएगा। साथ ही कुछ समय से चल रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा।
लव- व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय उनके साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में बीतेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान के कारण गले में इंफेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों ज्यादा खाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
*तुला* – पॉजिटिव- आप पर जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। रुके हुए कामों में भी गति आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म में भरोसा रखें। मन में शांति रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
नेगेटिव- बेवजह ही दोस्तों से बहस हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। दूसरों की बातों में आने की बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। दोस्तों के साथ घूमने में समय खराब न करें।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां धीमी रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। संतान की परेशानी से आप चिंतित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों से दूरी रखे।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। बदलते माहौल के कारण लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
*वृश्चिक* – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। घर में मांगलिक कामों संबंधी योजना बनेगी। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होगा। समय अच्छे से बीतेगा। फाइनेंस संबंधी कुछ काम होंगे।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाकर रखें। अनजान इंसान पर ज्यादा भरोसा न करें। न ही किसी की बातों में आए। आपको नुकसान हो सकता है। खर्चों पर काबू रखें। बजट बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। दिक्कतें आएंगी। लापरवाही के कारण नौकरी और बिजनेस की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखें।
लव – परिवार वालों के बीच सामंजस्य होने से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर ही रहे तो उचित है।
स्वास्थ्य- आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
*धनु* – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से जुड़े रहेंगे तो सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। बड़ा निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें। घरेलू खर्च का संतुलित बजट बनाना जरूरी है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में भी रुकावटें आ सकती हैं। इस तरह के काम स्थगित रखें तो बेहतर है।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी चुनौतियां सामने आएंगी। अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर लापरवाही न करें। नौकरी में अधिकारी आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी दे सकते हैं। पदोन्नति भी मिल सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों में संभलकर रहें। रूटीन व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
*मकर* – पॉजिटिव- आत्मविश्वास के साथ आध्यात्मिक होने से आप में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। आप जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने काम करेंगे और सफल रहेंगे। पढ़ाई कर रहे लोग अपने लक्ष्य पाने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- थोड़ा समय परिवार और रिश्तेदारों के साथ भी बीताएं। निजी कामों के साथ रिश्तों को संभालना जरूरी है। संतान की परेशानी में मदद करना और मनोबल बढ़ाना आपकी जिम्मेदारी है।
व्यवसाय- टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया और कला संबंधी कामों में गति आएगी। इस समय इनकम सोर्स बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को मन मुताबिक फील्ड मिलने से मानसिक शांति और राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- थाोड़ा समय एकांत में भी बीताएं। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
*कुंभ* – पॉजिटिव- ज्यादा व्यस्तता के कारण घर पर समय नहीं बीता पाएंगे। अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। कोई भूमि संबंधी फायदे के भी योग हैं। परिवार जनों के साथ मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। हालांकि पारिवारिक सदस्य उनका विशेष ध्यान रखेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। क्योंकि इस समय बाहरी गतिविधियों पर अधिक समय व्यतीत होगा। काम को लेकर की गई कोई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अतिरिक्त काम भी करना पड़ सकता है।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- गुस्से और जल्दबाजी पर काबू रखें। ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
*मीन* – पॉजिटिव- परिवार और फाइनेंस से जुड़े जरूरी फैसले लेने से सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। दोस्त के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। संबंधों में मिठास आएगी। पैसा रूका हुआ है, तो हासिल करने के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- किसी अनजान इंसान पर भरोसा करने से मुसीबत बढ़ सकती है। ज्यादा सोच-विचार में भी समय ना बीताएं। ये समय कल्पना में न जी कर हकीकत का सामना करने का है। कोई जरूरी कागज न मिलने से चिंता रहेगी।
व्यवसाय- मीडिया और इंटरनेट के जरीये अपने कॉन्टैक्ट बढ़ाने का अनुकूल समय है। पार्टनरशिप संबंधी कोई फैसला लेने से पहले जानकारी हासिल करें। सरकारी गतिविधियों को समय पर पूरा कर लें।
लव- पति-पत्नी आपसी मतभेदों को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- खान-पान में लापरवाही और बिगड़े हुए रूटीन के कारण एसिडिटी और गैस बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1


