रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। संसद भवन नई दिल्ली में क्षेत्र के रेलवे विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों के संदर्भ में देश के रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने गत दिवस मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती नारोलिया ने रेल मंत्री से नर्मदांचल क्षेत्र के रहवासियों के लिए रेल सुविधाओं के विस्तार के बारे में चर्चा की और मिल रही सुविधाओं पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर
नर्मदांचल क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर- वेरावल-जबलपुर के मध्य चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11464/11463 का ठहराव बनखेड़ी एवं गाड़ी संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के नर्मदापुरम स्टॉपेज के लिए क्षेत्र की जनता जनार्दन की ओर से श्रीमती नारोलिया ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।


