• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 7 फरवरी दिन शुक्रवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

by Manish Gautam Chiefeditor
February 7, 2025
in ज्योतिष
0
आज 7 फरवरी दिन शुक्रवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मेष पॉजिटिव- आज रुका हुआ सरकारी या निजी काम पूरा करने के लिए अच्छा समय है। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। कामकाजी महिलाएं परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में समर्थ रहेंगी।
नेगेटिव- घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखना अति आवश्यक है। इससे बच्चों के व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। पैसे संबंधी उधारी लेने या देने से परहेज करें। वरना इस वजह से संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस के मामलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का दखल होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस समय सभी फैसले खुद लेना अच्छा होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की या स्थान परिवर्तन संबंधी अच्छे मौके मिलेंगे।
लव- घर में खुशी भरा माहौल रहेगा तथा कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

*वृषभ* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं में ठहराव आएगा। आप अपनी योग्यता और काबिलियत द्वारा कोई विशेष कार्य संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको भी अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। विद्यार्थियों में भी अपने पढ़ाई को लेकर एकाग्रता रहेगी।
नेगेटिव- अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें। कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आप अपने बनते कामों को बिगाड़ भी सकते हैं। अपनी वाणी व आक्रामक शब्दों पर नियंत्रण रखें। समय अनुसार खुद को ढालना जरूरी है।
व्यवसाय- किसी प्रभावशाली और राजनीतिक व्यक्ति से आपका मेलजोल होगा, जो कि आपके व्यवसाय में ग्रोथ के लिए सहायक साबित होगा। अधिकारियों के दखल से सरकारी नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग तथा घूमने-फिरने संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान अवश्य दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*मिथुन* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुकून भरी गतिविधि से होगी। आपको किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। जनसंपर्को को और अधिक बेहतर बनाना फायदा देगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें। क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में दिक्कतें आएंगी। और किसी भी काम को जल्दबाजी की वजह से बिगाड़ सकते हैं। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। स्टाफ तथा कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। नौकरी में एक्स्ट्रा काम की वजह से तनाव रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन संबंधी व्यवसाय में कोई बेहतरीन आर्डर मिल सकता है।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आएगा। मानसिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही रिलैक्स महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आपका उत्तम खानपान तथा व्यवस्थित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। और आपको अपने किसी प्रयासों में विशेष सफलता मिलेगी। कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद्व दूर होगा। कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति कुछ सामान्य ही रहेगी। विरोधी सक्रिय होकर आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं, परंतु चिंता ना करें, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। इसलिए किसी भी तरह के वार्तालाप में सावधान रहें।
व्यवसाय- आपकी उचित व्यवस्था और प्रयासों से व्यवसायिक स्थल पर माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और आप सफल भी रहेंगे। व्यवसायिक महिलाओं के लिए विशेष रुप से लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें तथा उन्हें कुछ उपहार अवश्य दें। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- थकान और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। मेहनत के साथ-साथ आराम भी जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह* – पॉजिटिव- आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौजमस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें। क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- अभी धन के लाभ की अपेक्षा व्यय की संभावनाएं ज्यादा बन रही है। इसलिए अपनी बजट को भी ध्यान में रखकर चलना आवश्यक है। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामलों को गुस्से और वाद-विवाद की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने के योग हैं। व्यवसाय क्षेत्र में भी सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। कंसल्टेंसी संबंधी व्यवसाय में मान-सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। और आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई ले।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं। अस्त-व्यस्त हुई चीजें आज पुनः व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। निश्चित ही आपको कहीं से उचित सलाह मिलेगी। घर में रिश्तेदारों की भी आवाजाही रहेगी। युवाओं का कोई प्रोजेक्ट हल हो सकता हैं।
नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी रखना जरूरी है। वर्तमान वातावरण को नजर रखते हुए समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत ज्यादा होगी और उस हिसाब से नतीजे कुछ कम मिल पाएंगे। जल्दी और ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में किसी गैर कानूनी काम में दिलचस्पी न लें। कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होगी।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर ही रहे।
स्वास्थ्य- थकान और डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। अपनी उचित जांच करवाएं तथा इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- कहीं से कोई फंसी हुई पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी। परिवार तथा फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। किसी का मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होंगी तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएंगी।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की गलत सलाह के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको कोई उचित समाधान मिलेगा। अपनी उर्जा को पॉजिटिव बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्वक ही रहेंगी। इस समय कुछ नया करने अथवा परिवर्तन करने जैसे कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित व्यवसाय फायदे में रहेंगे। ऑफिस में बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। नकारात्मक परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। जिसका मुख्य कारण मौसम के प्रतिकूल आहार और दिनचर्या रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- लाभदायक समय है। कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य ध्यान दें। उनकी सलाह तथा आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं।
नेगेटिव- आपके साथ कुछ धोखा घड़ी होने की आशंका बन रही है। इसलिए भावनाओं में बहकर आप अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर ना करें। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, उनका समाधान भी मिलेगा। भूमि संपत्ति संबंधी कोई कार्य लाभदायक रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा ना रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- कहीं निवेश करने की योजना है तो उन पर पुनः विचार करें। इससे आप उत्तम निर्णय ले पाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्य करने के लिए समय उत्तम है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में भी निखर आएगा।
नेगेटिव- अपनी इच्छा के विपरीत कोई काम होने से मन अशांत रहेगा। कुछ समय प्रकृति के साथ और मेडिटेशन में व्यतीत करना उचित रहेगा। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कार्यों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और कार्य प्रणाली में परिवर्तन करना आपके लिए उचित रहेगा। अपनी कार्य क्षमता को बनाकर रखना अति आवश्यक है, क्योंकि आलस्य के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरी में चुनौतियां रहेंगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेमभाव बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। साथ ही वाहन भी सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर* – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है, परंतु दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने और अमल करें। प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर बना रही हैं। साथ ही रुके हुए सरकारी मामलों को हल करने का बेहतर समय है।
नेगेटिव- इस समय किसी तरह का कोई नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है। चीजों के देखरेख स्वयं करे। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करें। आपका सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। अपने स्वभाव को संयमित रखना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। इस समय अपने कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव- घर में सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को लापरवाही में ना लें और अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*कुंभ* – पॉजिटिव- विद्यार्थियों के पढ़ाई या करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। सिर्फ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इससे आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी वाद-विवाद भी किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल हो जाएंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से आपको नुकसान भी सहना पड़ सकता है। अपनी इस कमी पर ध्यान दें। आलस को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें, क्योंकि इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना काफी समय से रुकी हुई थी आज उसे पूरा करने का उचित समय है। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों को सुधारने में ध्यान केंद्रित रखें। किसी तरह के नुकसान की भी आशंका बनी रहेगी।
लव- प्रेम प्रसंग मर्यादा पूर्ण रहेंगे। किसी तीसरी व्यक्ति के कारण पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सचेत रहें।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द एवं वायु विकास संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकते हैं। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्य प्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें तथा सीक्रेट रखें। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठाकर आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों को अभी परीक्षा संबंधित तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। क्योंकि गतिविधियों में किसी वजह से रुकावटें आ सकती हैं। विदेशों से जुड़े व्यवसाय मुनाफें में रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा पुनः संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महामंडलेश्वर बनने के बाद प्रथम आगमन भव्य शोभायात्रा….।  महामंडलेश्वर के चरणों में नतमस्तक”MLA श्री चंद्रवंशी”

महामंडलेश्वर बनने के बाद प्रथम आगमन भव्य शोभायात्रा....। महामंडलेश्वर के चरणों में नतमस्तक"MLA श्री चंद्रवंशी"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d