• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home जरा हटके

*आज मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बुधादित्य आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 29, 2025
in जरा हटके
0
*आज मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बुधादित्य आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष राशि वाले के लिए आज उपाय…………….*

*गणेशजी की पूजा करें और उन्‍हें पान के पत्‍ते अर्पित करें। शुभ कार्य पर जाने से पहले गणेशजी को चढ़ाए हुए पान के पत्‍ते में से एक टुकड़ा स्‍वयं भी प्रसाद के रूप में खाकर बाहर जाएं*

पॉजिटिव- मानसिक सुकून और ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ समय मन मुताबिक रचनात्मक कार्यों में जरूर लगाएं। ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती भरी क्रियाकलापों में भी समय व्यतीत होगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से बहुत अधिक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बनेगी। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद की आशंका बन रही है। परंतु जरा सी सावधानी और सूझबूझ द्वारा परिस्थितियां संभल जाएंगी। समय-समय पर बच्चों का मार्गदर्शन भी करते रहना जरूरी है।
व्यवसाय- प्रभावशाली व्यवसायियों के साथ मीटिंग आदि में जाने का मौका मिलेगा। ये संबंध आपके बहुत फायदेमंद रहेंगे। आज का दिन मार्केटिंग संबंधी काम और पेमेंट जुटाने के लिए भी अनुकूल समय है। ऑफिस में किसी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है।
लव- घर में कुछ तनावपूर्ण माहौल बनने की आशंका है। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति आपस में ही बैठकर समस्याओं का समाधान करें।
स्वास्थ्य- उचित आराम भी लेना जरूरी है। अत्यधिक भागा-दौड़ी की वजह से थकान और सिर दर्द रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*वृषभ* – पॉजिटिव- पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत उस पर काम करें। इस समय ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल रहेगी। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखना आपको अधिक सफल बनाएगा।
नेगेटिव- खर्चे बरकरार रहेंगे। इसलिए अपने बजट के अनुसार ही शॉपिंग करें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत रहेगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। आज किसी भी यात्रा से संबंधित प्रोग्राम ना बनाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत उत्पन्न हो सकती है, सभी की गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। ऑफिस में किसी प्रकार की भी चल रही राजनीति से दूर ही रहे।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा तथा अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेंगी। अविवाहतों के लिए खुशखबरी है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या से परेशान रहेंगे। गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन* – पॉजिटिव- सुकून और शांति से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बनेगी। और जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। यदि आप किसी इंटरव्यू आदि में शामिल हो रहे हैं तो सफलता अवश्यंभावी है
नेगेटिव- चुनौतियों से घबराने की बजाय डटकर मुकाबला करना सीखें। यह समय पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति दृढ़ रहने का है। दूसरों की लड़ाई-झगड़ों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, उधार लेना उचित नहीं है। व्यवसाय- इस वक्त बिजनेस संबंधी लिए फैसले बेहतर होंगे। पैसों के लेनदेन में सावधान रहें। आर्थिक नुकसान की स्थिति बन रही है। तरक्की में रुकावट भी आ सकती है। मेहनत से द्वारा आप परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल भी बना लेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। प्रणय संबंध किसी के हस्तक्षेप की वजह से बिखर सकते हैं।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। परंतु सबका ध्यान रखने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जरूर सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने वाली हैं। आसपास की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे। यह समय आत्म अवलोकन का भी है। इससे आप कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत निर्णय ले। व्यक्तिगत अथवा व्यवसायिक तनाव की वजह से घर के वातावरण पर भी असर पड़ेगा। अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें, क्योंकि इसमें पैसा और समय व्यर्थ ही होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा तथा आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। युवा वर्ग को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से करियर संबंधी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- दांपत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों के दर्द से परेशान रह सकते हैं। व्यायाम और आयुर्वेद इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

*सिंह राशि वालों के लिए आज उपाय…………….*

*गाय को हरा चारा खिलाकर उसकी सेवा करनी चाहिए। इससे आपको गौमाता का आशीर्वाद मिलेगा और आपके रुके कार्य आसानी से बन जाएंगे।*
पॉजिटिव- आप अपनी दिनचर्या में जिस तरह का परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं, वह आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होगा। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव- कोई भी कार्य करवाते समय अपनी निगरानी अवश्य रखें। क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने से मन में चिंता बनी रहेगी। मन में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ भय जैसी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे आज बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती हैं। साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- घर परिवार में अपने व्यवहार को संयमित रखें। क्योंकि आपके रूखे व्यवहार से पारिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्थी खानपान ले। और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या राशि के लिए आज उपाय…………….*

*सूर्य को जल देकर अपने दिन का आरंभ करना चाहिए। उसके बाद किसी जरूरतमंद व्‍यक्ति को हरे मूंग दान करें और स्‍वयं भी उसका सेवन करें।*
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। कुछ समय से आपको जिस सुकून की तलाश थी, वह आपको हासिल होने वाला है। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद मिलेगी।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। इस समय धैर्य और विवेक से हल निकालने की जरूरत है। इस समय किसी के साथ भी बिना सोचे-समझे कोई प्रॉमिस ना करें। क्योंकि वादा पूरा करना मुश्किल होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम रहेंगी। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और कार्यशैली में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें,कोई इंक्वायरी आदि की स्थिति बन रही है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- स्त्रियों को जोड़ों में दर्द अथवा स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी। काम के साथ-साथ अपने व्यवसाय का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला राशि के लिए आज उपाय…………….*

*शिवलिंग का जलाभिषेक करने से लाभ होगा। उसके बाद संकट नाशम गणेश स्‍त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे आपके रुके सभी कार्य पूर्ण होंगे और सम्‍मान में वृद्धि होगी।*
पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से समाधान ढूंढ ही लेंगे। महिलाएं खास तौर पर अपनी सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न कर पाएंगी। सफल होने के लिए थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवादों से खुद को दूर ही रखें। वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपनी योग्यता और काबिलियत पर ही विश्वास रखें। कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। तथा नियत समय पर सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यापार में लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी से करें। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। ऑफिस संबंधी अपने पेपर और फाइलों को कंप्लीट रखें। किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी हो सकती हैं।
लव- परिवार जनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा तथा घर में खुशी और सुकून भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव की वजह से सुस्ती और आलस महसूस होगा। परंतु स्वास्थ्य ठीक रहेगा, चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- कोई खास कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मानसिक और आत्मिक सुख-शांति बनी रहेगी। अपना विकास करना चाहते हैं, तो थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। वित्तीय योजनाओं को भी कार्य रूप देने का सही समय है।
नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी दिनचर्या पर ही पड़ेगा। इसलिए संयम बनाए रखें। अनजान लोगों के साथ संपर्क में रहने से आप किसी दुविधा में फंस सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत अधिक और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। अभी नौकरी और बिजनेस में नई योजना पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं है, इसलिए मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य द्वारा पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से जोड़ों तथा टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा तनाव और चिंता करने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

*धनु* – पॉजिटिव- आज आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति आपका सेवा भाव उन्हें आत्मिक खुशी प्रदान करेगा। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि बच्चों का अपनी पढ़ाई से ध्यान बिल्कुल हट रहा है। मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी एकाग्रता रखना आवश्यक है। अपने गुस्से पर भी काबू रखकर आराम से परिस्थितियों को हैंडल कर सकते हैं। व्यर्थ की आवाजाही पर रोक लगाए।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की वजह से कुछ मानसिक तनाव रहेगा। आप सूझबूझ द्वारा स्थितियों को संभाल भी लेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए यह समय उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को कोई मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- गुस्से और आवेश जैसे परिस्थितियों से दूर रहे। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर राशि के लिए आज उपाय…………….*

*गणेशजी को प्रणाम करके घर से बाहर जाना चाहिए। गणेशजी की पूजा में 5 सुपारी का भोग लगाएं। उसके बाद जरूरतमंद लोगों के बीच में मिठाई का वितरण करें।*
पॉजिटिव- परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त अपनी मौजूदगी रखें। इससे संबंध मधुर होंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। युवाओं का किसी योजना के क्रियान्वित होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- निर्णय लेने में इतना अधिक समय ना लगाएं, कि उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए। किसी नजदीकी मित्र अथवा संबंधी की वजह से कुछ नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है। मामा पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
व्यवसाय- नई संभावनाएं मिलेंगी और बिजनेस में तेजी भी आएगी। व्यवसायिक कार्यों में बनाई गई योजनाओं का उत्तम फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट के प्रति उचित योगदान देने से सराहना मिलेगी। कोई ऑफिशियल टूर भी संभव है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांति से भरपूर रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। स्वास्थ्य- जोड़ो में दर्द और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और गंभीर रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ* – पॉजिटिव- आप घर की साज-सज्जा व रचनात्मक कार्य में अपने आप को व्यस्त रखेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। नेगेटिव- कुछ रुके हुए व्यक्तिगत कार्य आज पूरे करने पड़ सकते हैं। परंतु आप अपने काम के प्रति एकाग्रचित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने के बजाय काम को स्थगित ज्यादा उचित है। अगर कोई असमंजस की स्थिति है, तो अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन ले, तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। परंतु किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती हैं। धन का लेनदेन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने के बजाय अपने काम से ही मतलब रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। परंतु इसका असर परिवार पर ना आने दे। आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है। स्वास्थ्य- शरीर में हल्की कमजोरी व थकान महसूस होगी। लापरवाही ना बरतें और तुरंत इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- जिस कार्य के प्रति बहुत अधिक प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित सफलता मिलने की उचित संभावना है। कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनका मार्गदर्शन आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।
नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने से पहले उचित जानकारी जरूर लें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी, जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ेगा। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और अच्छे लोगों के संपर्क में रहें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर अधिक कार्यभार रहेगा। कर्मचारियों का सहयोग व्यवसायिक व्यवस्था को उचित बनाए रखेगा। महत्वपूर्ण फैसला लेने में दिक्कत हो तो अनुभवी सदस्यों की मदद अवश्य लें। आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिशियल मामलों में सावधानी बरतें।
लव- पारिवारिक विवाद दूर होंगे तथा संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं। व्यवस्थित दिनचर्या रखे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
झोलाछाप डॉक्टरों की अब खैर नहीं,,,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने दी चेतावनी,,,वाईट

झोलाछाप डॉक्टरों की अब खैर नहीं,,,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने दी चेतावनी,,,वाईट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d