कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में इन दोनों झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है ।,,।
जहा क्षेत्र मैं बिना डिग्रीधारी बने डॉक्टर क्षेत्र में घूम-घूम कर तथा अपनी दुकान खोलकर अनेकों बीमारियों का इलाज कर,लोगो की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। और उनसे मोटी रकम वसूल रहे है ।
बताया जाता है कि बिना डिग्रीधारी डॉक्टर से लोग इलाज करवाने पर अधिकतर मरीजों की हालत बिगड़ जाती है , बिगड़ती हालत देख मरीज घबराकर सरकारी अस्पताल आते है । जिसका खमीजा मरीजों को भुगतना पड़ता है
जिसको लेकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मेघेंद्र श्रीवास्तव ने चिंता व्यक्त की है और क्षेत्र में घूम रहे ऐसे अवैध डॉक्टरो की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की दी चेतावनी दी है।
हरिशंकर बेन


