पुणे की स्टार्टअप कंपनी Vayve Mobility ने अपनी पहली सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) Eva लॉन्च कर दी है। इस कार की शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Eva ने अपनी पहली सार्वजनिक झलक भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में दी है। ग्राहक इसे 5,000 रुपए के टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। हालांकि, डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही से शुरू होगी। Vayve Mobility ने घोषणा की है कि पहले 25,000 ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिलेंगे, जिनमें लंबी बैटरी वारंटी और 3 साल तक मुफ्त वाहन कनेक्टिविटी शामिल हैं।


