• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर से क्रिकेट किट प्रदान करने के लिए दिव्यांग महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने दिया आवेदन,खेल अधिकारी को दिए निर्देश….

by Manish Gautam Chiefeditor
January 21, 2025
in नर्मदापुरम
0
कलेक्टर से क्रिकेट किट प्रदान करने के लिए दिव्यांग महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने दिया आवेदन,खेल अधिकारी को दिए निर्देश….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

कलेक्टर की जनसुनवाई में 98 आवेदनों पर हुई सुनवाई,भूमि सीमांकन का लंबित मामला आया सामने…..

नर्मदापुरम। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर सोनिया मीना ने 98 विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान योजनाओं का लाभ दिलवाने, अवैध कब्जे, रास्ता निर्माण, अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
जनसुनवाई के दौरान नर्मदापुरम की दिव्यांग महिला क्रिकेट खिलाड़ी फरीदा शेख ने कलेक्टर से खेल प्रैक्टिस के लिए क्रिकेट किट प्रदान करने का आग्रह किया। फरीदा ने बताया कि आगामी दिवसों में गुजरात में क्रिकेट मैच के लिए तैयारी करनी है और उन्हें अच्छी क्वालिटी की क्रिकेट किट की आवश्यकता है। कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्‍त संबंध में कार्यवाही करते हुए किट उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा ग्राम निमसाडिया के नितेश चौधरी ने आवेदन में बताया कि उनके निजी मकान और प्लाट को हाल ही में हुए आबादी सर्वे में शासकीय भूमि में जोड़ दिया गया है। कलेक्टर ने तहसीलदार को मामले की जांच के बाद उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सोहागपुर के भागवत सिंह ने अपने सम्मान निधि न मिलने का मुद्दा उठाया। वहीं अंगूरी बकोरिया ने लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि न मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि वह प्रकरण का शीघ्र निराकरण करें। जुमराती नर्मदापुरम निवासी अजय दुबे ने अपनी भूमि के सीमांकन की लंबित प्रक्रिया को लेकर कलेक्टर से निवेदन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को तीन दिनों में कार्यवाही कर जानकारी प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही ग्राम पंचायत रायपुर के ग्रामवासियों द्वारा परंपरागत पक्का रास्ता निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौजान सिंह रावत, संयुक्‍त कलेक्‍टर अनिल जैन, डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ बबीता राठौर, सिटी मजिस्‍ट्रेट बृजेन्‍द्र रावत, सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुंबई की सड़क पर फिर उतर आया छिंदवाड़ा का लड़का*

*मुंबई की सड़क पर फिर उतर आया छिंदवाड़ा का लड़का*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d