MPNEWSCAST
टाटा मुंबई मैराथन 2025 का आयोजन 19 जनवरी) दक्षिण मुंबई में किया गया। ‘मुंबई मैराथन’ के 20वें वर्ष के आयोजन में दुनियाभर के धावकों ने हिस्सा लिया। इस साल इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने टाटा मुंबई फुल मैराथन जीता है, जबकि भारतीयों में अनीश थापा पहले स्थान पर रहे है। भारतीय एलीट महिला रेस विजेता इस बार भी निरमाबेन ठाकोर ही रहीं।
अपनी दौड़ के लिए मशहूर छिंदवाड़ा का लड़का को एक बार फिर मुंबई की सड़क पर उतर आया है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रूपक मिगलानी ने 42.195 किमी की अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय फुल टाटा मुंबई मैराथन पूरी कर ली है।
असम-मेघालय के बाद सीए मिगलानी ने दिल्ली में भी रोशन किया था छिंदवाड़ा का नाम उनसे बात करने पर उनका कहना है कि दौड़ना केवल एक खेल नहीं है, बल्कि स्वस्थ मानसिकता के साथ स्वस्थ जीवन शैली के लिए एक औषधि है। भीतर की यात्रा बाहर की यात्रा से कहीं अधिक फलदायी होती है, यह दौड़ जैसे सहनशक्ति वाले खेलों से संभव है। हर किसी को दौड़ना चाहिए और जीवन का अन्वेषण करना चाहिए। रूपक मिगलानी को दो पदक मिले हैं एक फिनिशर पदक है और दूसरा प्रेरणादायक पदक है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*