• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

by Manish Gautam Chiefeditor
January 17, 2025
in ज्योतिष
0
आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…..*

*मेष* – पॉजिटिव- किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। पुरानी दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखें। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में सावधानी से फैसले लें।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदेमंद स्थिति रहेगी। फोन या ई-मेल से आपको महत्वपूर्ण फायदेमंद सूचना मिल सकती है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग जल्दी ही उपलब्धि हासिल करेंगे।
लव- परिवार जनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

*वृषभ* – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकले, इससे आत्मिक व मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भी निवेश करना लाभदायक रहेगा। घर के बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव- आज छोटी-छोटी समस्याएं भी बनी रहेंगी। जिसकी वजह से व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें, वरना गलती हो सकती है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर सोच समझकर पूंजी निवेश करें। अपनी कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी के भी समक्ष शेयर ना करें। कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है। इस कारण आपको नुकसान हो सकता है। सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट आसानी से हासिल कर लेंगे।
लव- घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता लाने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

*मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय……………..*

*आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी पर गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें और हरे कपड़े में पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली बना लें और गणेश चालीसा का पाठ करें*

पॉजिटिव- अपनी मनोकामना पूरी करने का दिन है। यात्रा सुखद और फलदायक रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी खूब मन लगेगा। पारिवारिक तथा सामाजिक, सभी दायित्वों का निर्वाह भी आप बखूबी कर पाएंगे। लोग भी आपकी प्रतिभा के कायल होंगे।
नेगेटिव- कोई बड़ा निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी करने से बचें। व्यस्तता के चलते पारिवारिक तथा संतान संबंधी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इन्हें भी उचित समय देना जरूरी है। आय की स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन साथ ही खर्चे भी उसी अनुपात में बढ़ेंगे।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर काम न करें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बड़ा फैसला लेने से पहले अपनी बुद्धि-विवेक का पूरा इस्तेमाल करें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में तब्दील करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी से चलाने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क* – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। कोई भी फैसला लेने में सोच-विचार करने की जरूरत है। आज आपको कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो कि आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। आप अपने लक्ष्य को भी हासिल करने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
नेगेटिव- अपने किसी कार्य के प्रति मनोनुकूल परिणाम न मिलने से मन कुछ व्यथित भी हो सकता है। धैर्य और शांति बनाए रखें। वरना अपने गुस्से और नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से अपने लिए ही समस्याएं बढ़ा लेंगे। हालांकि विफलता के बावजूद आप हताश नहीं होंगे और पुनः आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में नई योजनाएं और चुनौतियां आपको रोमांचित करेंगी। आप काम को सच्ची लगन और गर्मजोशी से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। ध्यान रखें, कि अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। इस समय प्रेम प्रसंगों में ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
स्वास्थ्य- दुर्घटना, चोट आदि जैसी परेशानियों से भी गुजरना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

*सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय……………*

*बाधाओं और रोगों से मुक्ति के लिए शुक्रवार को किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें और मंदिर या जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें। साथ ही गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें*

पॉजिटिव- लाभदायक समय है। थोड़े से परिश्रम से ही मन मुताबिक सफलता मिल जाएगी तथा भरपूर आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। घर की किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- खर्च बढ़ने से आपको चिंता भी रहेगी। नजदीकी मित्रों या भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे और भरपूर मेहनत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और रुकावटें अभी बनी रहेंगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यक्तिगत गतिविधियों को अनदेखा भी करना पड़ सकता है। पिता या किसी वरिष्ठ की किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों पर बहुत जिम्मेदारियां रहेंगी।
लव- किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जीवन साथी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या*- पॉजिटिव- आज फोन से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पुरानी पारिवारिक समस्या का समाधान हो सकता है। तनावमुक्त होकर व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी निकट संबंधी द्वारा मूल्यवान उपहार की प्राप्ति भी संभव है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आप भी व्यर्थ ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में समय व्यतीत करना उचित रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में मंदी की स्थिति रहेगी। जरूरत के अनुसार इनकम के सोर्स बनेंगे। इस समय कार्य संबंधी छोटी-छोटी बारीकियों पर अधिक ध्यान दें। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी भी प्रोग्राम बन सकता है। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कत हो सकती है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में खुशनुमा वातावरण बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से कुछ अलगाव की स्थिति बनेगी।
स्वास्थ्य- पेट दर्द तथा एसिडिटी संबंधी तकलीफ बढ़ सकती हैं। जिसकी वजह असंतुलित खान-पान और दिनचर्या ही है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय…………..*

*मनोकामना पूर्ति के लिए सात शुक्रवार तक मूंग के लड्डुओं का भोग गणेशजी को लगाएं। साथ ही गाय को हरी घास खिलाएं*

पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय मनोरंजक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपको अपने कार्यों के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में और अधिक वृद्धि होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से मान-हानि जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य ना करें।
व्यवसाय- आज बिजनेस के काम सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में बहुत कॉम्पिटीशन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम संबंध सकारात्मक तथा मर्यादापूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिक*- पॉजिटिव- संतान के करियर संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से चिंता दूर होगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में आप अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखेंगे। किसी प्रियजन के यहां समारोह आदि में सम्मिलित होने का भी अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें, धैर्य और संयम रखें। वाहन का इस्तेमाल करने में जरा सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती हैं। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में उत्तरदायित्व बढ़ने से बहुत मेहनत रहेगी। पब्लिक रिलेशन और अधिक मजबूत बनाएं। कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। उचित सोच-विचार करके ही कोई निर्णय ले। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई मन मुताबिक कार्यभार मिल सकता है।
लव- परिवार के साथ समय बीताना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति मान-सम्मान और सहयोग की भावना रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। चेस्ट में इंफेक्शन बढ़ सकता है। मौसम का भी दुष्प्रभाव परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- मेहनत के अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी की बजाय सही समय का इंतजार करें। आपकी संवेदनशीलता घर-परिवार की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगी। युवाओं को अपनी किसी खास प्रतिभा को दूसरों के समक्ष लाने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी अकारण ही छोटी सी बात पर आपका बहुत अधिक गुस्सा करना आपके लिए भी नुकसान दे रहेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही है। कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें तथा उनका मार्गदर्शन भी करते रहे।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत जिम्मेदारियां रहेगी, लेकिन पुरानी देनदारी के मामले निपटाने में कामयाब रहेंगे। इस समय नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित कार्य कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। विदेशी व्यवसाय से ताल्लुक रखने वाले लोग मुनाफा कमाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार बने रहें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं को लापरवाही में ना लें तथा अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं तथा अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय…………..*

*नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए गणेश चतुर्थी को संकटनाशन गणेश स्तोत्र का जप करें। साथ ही सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी व शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें*

पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में कुछ विशेष जानकारियां सीखने को मिलेंगी। फाइनेंस के मामले में दिन शुभ व्यतीत होगा। संतान की करियर संबंधी भी किसी समस्या का हल जरूर निकलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
नेगेटिव- ध्यान रखिए, कि आपके इमोशनल स्वभाव की वजह से कोई आपका फायदा भी उठा सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले भली-भांति उस पर सोच-विचार कर ले। युवा वर्ग ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय आत्म मनन में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में नया काम शुरू करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा बना लें। इस समय आप अपने कारोबार को लेकर जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपने बेहतरीन कार्यों की वजह से कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी।
लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता की वजह से आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

**कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन का उपाय………….*

*आर्थिक उन्नति के लिए संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी तिथि का व्रत करें और आज शुक्रवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें*

पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा तथा कई तरह के विशेष मुद्दों पर सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। किसी लंबी यात्रा का भी विचार बन सकता है।
नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय मर्यादाओं का ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि इस वजह से कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शॉपिंग आदि करते समय फिजूलखर्ची से बचें। कोई भी विवादित स्थिति बनने पर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। यह समय वर्तमान गतिविधियों पर ही फोकस रहने का है। कामयाबी की खुमारी में आप अपने करियर में कुछ गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। नौकरी में किसी सीनियर की मदद से कोई समस्या हल हो जाएगी।
लव- जीवनसाथी के साथ भविष्य संबंधी योजनाओं पर सकारात्मक वार्तालाप होगा। परंतु बाहरी लोगों का घर में हस्तक्षेप ना होने दे, मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी। इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन लेना ही जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

*मीन*- पॉजिटिव- कोई भी समस्या होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा जरूर करें, निश्चित ही आपको उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। आपका तनाव भी दूर होगा। राजनीतिक व सामाजिक संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- कोई खास गतिविधि के लिए समय न मिलने की वजह से मन कुछ परेशान भी रहेगा। निर्णय लेने में ज्यादा समय लेने अथवा तनाव की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल सकता हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं बनी है, उन पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। आपको कुछ खास उपलब्धियां मिलने वाली हैं। बेरोजगार लोगों को भी कोई उम्मीद नजर आएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का आज किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- काम के बोझ की वजह से तनाव व थकान हावी रहेंगे। योगा और मेडिटेशन का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जबलपुर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित सांची पेड़ा का उपयोग करने के निर्देश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर

जबलपुर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित सांची पेड़ा का उपयोग करने के निर्देश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d