MPNEWSCAST
जबलपुर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित सांची पेड़ा का उपयोग करने के निर्देश
================================
जबलपुर संभाग के आयुक्त श्री अभय वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और आयुक्त नगरपालिक निगम के साथ ही सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, सभी तहसीलदारों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बाजार में उपलब्ध खुली मिठाइयों के स्थान पर जबलपुर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित जबलपुर द्वारा उत्पादित सांची पेड़ा का उपयोग करें ।


