MPNEWSCAST
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार सूर्य नमस्कार का आयोजन जेपीवी डीएवी विद्यालय में विधिवत हुआ ।
जिसमें योगाचार्य श्री अमरदीप शर्मा के निर्देशों पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विधिवत सूर्य नमस्कार किया ।
साथ ही कपालभाति अनुलोम विलोम आदि प्राणायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ बनाने की विधियां सीखीं ।
इस अवसर पर हिंदी शिक्षक योगेश गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला ।
साथ ही शिक्षिका अर्चना पांडे ने योग से अपने जीवन में आए परिवर्तनों को प्रस्तुत किया और उसके लाभों से परिचित कराया ।
श्री अमरदीप शर्मा ने योग के सूक्ष्म लाभों का उल्लेख किया ।
प्राचार्य श्री एस के सिंहा जी ने स्वामी विवेकानंद जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सूर्य नमस्कार व योग के लाभों को उद्घाटित करते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए आवाहन किया।


