कटनी – महाराष्ट्र के धाराशिव जिले केे अंतर्गत अलेश्वर गांव में कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लगभग 20 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी अपने गृह ग्रामो में हो चुकी है।श्रम पदाधिकारी के बी मिश्रा ने बताया की सभी श्रमिक आजसुबह कटनी स्टेशन में पहुचे। स्टेशन पर मौजूद श्रम विभाग के अधिकारी एवं जनसहास संस्था द्वारा सभी श्रमिकों को नाश्ता दिया गया। तत्पश्चात सभी श्रमिकों को उनके गृह ग्राम तक भेजने के लिये वाहन की भी व्यवस्था की गई।
ज्ञात हो की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम जिर्री एवं अन्य ग्रामो के श्रमिकों के, जो गन्ना कटाई हेतु महाराष्ट्र लें जाये गये थे, के फसे होने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली थी। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुये धाराशिव जिला प्रशासन से संपर्क करते हुये श्रमिकों की वापसी हेतु आग्रह किया था।


